इंदौर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन… नगर निगम का सहायक राजस्व अधिकारी के दो ठिकानों पर छापा

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

इंदौर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन… नगर निगम का सहायक राजस्व अधिकारी के दो ठिकानों पर छापा

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने इंदौर में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिक निगम इंदौर के सहायक राजस्व अधिकारी जितेन्द्र कुमार पाण्डेय के दो ठिकानों पर एक साथ सर्च कार्रवाई शुरू की है। लोकायुक्त के मुताबिक अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत और प्रारंभिक जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। सर्चिंग की कार्रवाई अभी जारी है। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार जितेन्द्र कुमार पाण्डेय नगर पालिक निगम इंदौर में सहायक राजस्व अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं और करीब 31 वर्ष से शासकीय सेवा में हैं। जांच में उनकी वैध आय की तुलना में संपत्ति और खर्च अधिक पाए जाने का दावा किया गया है।

पत्नी के नाम पर दो भवनों की जानकारी
लोकायुक्त के मुताबिक आरोपी अधिकारी की पत्नी भावना पाण्डेय के नाम पर आनंद नगर एक्सटेंशन, नवलखा-चितावद, गजाधर नगर इंदौर में 40x50 फीट के भूखंड पर जी+3 भवन का निर्माण कराया गया है। इस भवन के निर्माण पर करीब 1.20 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। इसी तरह गजाधर नगर, चितावद स्थित गुलमोहर का बगीचा क्षेत्र में पत्नी के नाम दर्ज एक अन्य भूखंड पर जी+2 भवन बनाए जाने की जानकारी सामने आई है। यहां छात्रावास संचालित होने की बात भी लोकायुक्त ने कही है। इस भवन पर करीब 91.50 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।

वाहन और अन्य खर्च भी जांच के दायरे में
लोकायुक्त के अनुसार आरोपी अधिकारी की पत्नी, पुत्र और पुत्री के नाम पर चार पहिया एवं दो पहिया वाहन खरीदे गए हैं। वाहनों की खरीद और अन्य खर्च को मिलाकर करीब 14 लाख रुपये खर्च किए जाने की जानकारी जांच में सामने आई है। लोकायुक्त के प्रारंभिक आकलन के अनुसार अधिकारी को पूरे सेवाकाल में करीब 80 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई, जबकि लगभग 2.53 करोड़ रुपये का व्यय पाया गया है। इस हिसाब से करीब 1.73 करोड़ रुपये का अंतर सामने आया है, जिसे वैध आय की तुलना में 216.35 प्रतिशत अनुपातहीन बताया गया है। हालांकि, अंतिम स्थिति विस्तृत जांच और सर्च कार्रवाई पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/datia-bjp-parshad-komal-ahirwar-marpeet-todfod-firing-vivad/

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। टीम द्वारा दस्तावेजों, संपत्तियों और अन्य संभावित वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। यह कार्रवाई लोकायुक्त इंदौर के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के नेतृत्व में की जा रही है। कार्रवाई में डीएसपी सुनील तालान, डीएसपी आनंद चौहान, निरीक्षक आशुतोष मिठास और निरीक्षक सचिन पटेरिया सहित टीम के अधिकारी शामिल हैं।

लोकायुक्त की टीम ने दी जानकारी
लोकायुक्त संगठन ने कहा है कि भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत होने पर आमजन लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में सूचना दे सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार आरोपी के दोनों ठिकानों पर चल रही सर्च कार्रवाई पूरी होने के बाद बरामद दस्तावेजों और संपत्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने आ सकती है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/ladli-behna-yojana-indore-19654-women-removed-beneficiary-list-reason/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 3 hours ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 3 hours ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 4 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 4 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 5 hours ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 5 hours ago

और पढ़ें

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!