इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे भारतवर्ष में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 11 जनवरी, रविवार को सकल हिन्दू समाज समिति रेवेन्यु नगर, सच्चिदानंद नगर, इंदिरा गाँधी नगर, मधुबन कॉलोनी मॉडल टाउन, श्री राम नगर, 11 बंगलो नार्मल स्कूल, रेवेन्यु नगर निचली बस्ती लालबाग लाइफ, राज पैलेस टॉवर, माँ अन्नपूर्णा रोड़ स्थित एम आर एफ टायर शोरूम के पीछे, रेवेन्यु नगर के सामने क्रिकेट क्लब मैदान,में हिंदू सम्मेलन अत्यंत भव्य एवं गरिमामय रूप से आयोजित किया गया।
वक्ताओं ने रखे अपने विचार
इस आयोजन में सभी वक्ताओं के प्रेरणादायी उद्बोधन, सुसंस्कृत सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुव्यवस्थित एवं सुस्वादु भोजन व्यवस्था, सुंदर रंगोलियां तथा सभी आगंतुकों का चंदन का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् से हुई एवं समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को अत्यंत हिंदूमय और भावविभोर बना दिया।
रहवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
इस हिंदू सम्मेलन में समस्त रहवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और अपना भरपूर समर्थन, उत्साह एवं प्रेम व्यक्त किया। यह आयोजन सामाजिक समरसता एवं कुटुंब प्रबोधन का एक जीवंत उदाहरण रहा।
हिंदू सम्मेलन का आयोजन अतिआवश्यक
इस सफल आयोजन को देखकर अनेक साथियों ने यह भावना व्यक्त की कि इस प्रकार का हिंदू सम्मेलन सकल हिन्दू समाज वर्ष में कम से कम एक बार अवश्य आयोजित किया जाना चाहिए। इस आयोजन से हम सभी को अपार आनंद एवं आत्मिक संतोष की अनुभूति हुई।
इंदौर में हिंदू सम्मेलनों के आयोजन का आगाज… हिंदू सम्मेलन में लगा हिंदुओं का जमावड़ा
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









