पति को हनी ट्रैप में फंसा कर मांगे करोड़ों रुपये: कानपुर की महिला ने कटनी निवासी परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

पति को हनी ट्रैप में फंसा कर मांगे करोड़ों रुपये: कानपुर की महिला ने कटनी निवासी परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप

सौरभ श्रीवास्तव/ खबर डिजिटल/कटनी- मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कानपुर निवासी महिला सोनाली (परिवर्तित नाम) ने कटनी की एक महिला और उसके परिवार पर उसके पति को हनी ट्रैप में फंसाकर करोड़ों रुपये की फिरौती मांगने का गंभीर आरोप लगाया है।पीड़िता अपने ससुरालजनों के साथ कटनी पहुंची और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार डेहरिया से मुलाकात कर पूरे मामले की लिखित शिकायत सौंपी।

सोनाली ने अपने पति को सुरक्षित वापस लाने और न्याय दिलाने की मांग की है।शिकायत के अनुसार, कटनी निवासी महिला काजल (परिवर्तित नाम), उसके पिता रवी न्यूटला एडम, मां कोटिल्या एडम और भाई राजीव न्यूटला एडम ने सोनाली के पति को अपने जाल में फंसा लिया। सोनाली का कहना है कि आरोपी परिवार उसके पति को छोड़ने के बदले पहले 2 करोड़ रुपये, फिर बाद में 20 से 50 करोड़ रुपये तक की मांग करने लगे।पीड़िता का आरोप है कि जब उसने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने उस पर तलाक देने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी तक दी।

सोनाली ने बताया कि 11 अगस्त 2021 और 8 सितंबर 2021 को काजल ने मोबाइल पर कॉल कर धमकाया था कि अगर उसने तलाक नहीं दिया तो वह और उसकी बेटी को इस दुनिया से हटा देगी। सोनाली के पास इन बातचीतों की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है।पीड़िता के ससुर ने बताया कि उनका बेटा आरोपी परिवार के नियंत्रण में है और उनसे किसी भी प्रकार का संपर्क नहीं कर पा रहा है।

परिवार ने पुलिस से अपील की है कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर उनके बेटे को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया जाए।इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार डेहरिया ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और संबंधित थाने को जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पैसों की मांग के आरोप गंभीर हैं और हर बिंदु की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस