पति दूसरों से संबंध बनाने के लिए देता था दबाव, आवेश में आई पत्नी ने गला घोंटकर कर दी हत्या — बहोरीबंद पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

पति दूसरों से संबंध बनाने के लिए देता था दबाव, आवेश में आई पत्नी ने गला घोंटकर कर दी हत्या — बहोरीबंद पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

पति दूसरों से संबंध बनाने के लिए देता था दबाव, आवेश में आई पत्नी ने गला घोंटकर कर दी हत्या — बहोरीबंद पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

कटनी – बहोरीबंद थाना क्षेत्र में हुई एक संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पत्नी द्वारा बीमारी का हवाला देकर बताई गई मौत दरअसल हत्या निकली। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पत्नी ने आवेश में आकर अपने पति का गला घोंटकर उसकी जान ले ली।

थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दहिया ने बताया कि 1 अक्टूबर को ग्राम सिमरापटी निवासी अनोज उर्फ अनुज चौधरी (32) की संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर मृत्यु हो गई थी। पत्नी किरण चौधरी ने प्रारंभिक तौर पर बताया था कि पति की मौत बीमारी से हुई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से दम घुटने की पुष्टि हुई।

शक के आधार पर मृतक के परिजनों से पूछताछ की गई, जिसमें यह बात सामने आई कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। जांच में पता चला कि 1 अक्टूबर की रात आरोपी पत्नी ने सोते समय कपड़े से गला घोंटकर हत्या कर दी और झूठी कहानी रच दी।

पूछताछ में आरोपी किरण चौधरी ने कबूल किया कि उसका पति उससे मारपीट करता था और उसे दूसरों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। बार-बार की प्रताड़ना से परेशान होकर उसने गुस्से में यह कदम उठाया।

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त गमछा भी बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार डेहरिया और एसडीओपी स्लीमनाबाद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दहिया तथा उनकी टीम — सउनि अनुराग पाठक, ध्रुव सिंह, मोनेन्द्र सिंह, आरक्षक बृजेश सिंह, दीपक सिंह, कोमल शा और महिला आरक्षक वंदना रजक — द्वारा की गई।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद

32 minutes ago

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 3 hours ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 3 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 6 hours ago

और पढ़ें

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद
मध्यप्रदेश

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी
क्राइम न्यूज़

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती
नेशनल न्यूज़

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया...  हमजा जहूर का नाबाद शतक
क्रिकेट

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया... हमजा जहूर का नाबाद शतक

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

पति दूसरों से संबंध बनाने के लिए देता था दबाव, आवेश में आई पत्नी ने गला घोंटकर कर दी हत्या — बहोरीबंद पुलिस ने सुलझाई गुत्थी | Khabar Digital | Khabar Digital