खबर Digital news रिपोर्टर /कटनी-- मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल शनिवार को कटनी पहुंचे। उनके आगमन पर सर्किट हाउस में प्रशासनिक गरिमा और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला। कलेक्टर आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने उपमुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उनका अभिनंदन किया।उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सर्किट हाउस परिसर में अधिकारियों की मौजूदगी रही और सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रखी गई। स्वागत के दौरान जिले के प्रशासनिक विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।उपमुख्यमंत्री का यह दौरा प्रशासनिक और विकास कार्यों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पहले से पूरी कर ली थीं।
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097









