Bhopal Traffic Diversion Today: डोल ग्यारस जुलूस पर इन रूट्स से न जाएं, देखें पूरा रूट प्लान

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

Bhopal Traffic Diversion Today: डोल ग्यारस जुलूस पर इन रूट्स से न जाएं, देखें पूरा रूट प्लान

Bhopal Traffic Diversion Today: 3 सितंबर को डोल ग्यारस के दिन राजधानी भोपाल में डोल ग्यारस जुलूस निकाला जाएगा। जिसके कारण भोपाल शहर का ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। नगरी यातायात पुलिस विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार बुधवार की दोपहर 1 बजे से भोपाल शहर में कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए यातायात डायवर्सन जारी किया गया है।देखें पूरा रूट प्लान -

डोल ग्यारस जुलूस चैक बाजार से प्रारंभ होकर लखेरापुरा, भवानी मंदिर पीरगेट, सिंधी कालोनी मार्केट,जनकपुरी पानी की टंकी, जुमेराती गेट, सराफा चैक, इब्राहिमपुरा, रंजन पेन कार्नर, सुल्तानिया रोड़, बुधवारा, तलैया काली मंदिर, लिली टाॅकिज चैराहा, पीएचक्यू तिराहा होकर खटलापुरा मंदिर के पास खत्म होगा।

डोल ग्यारस जुलूस के आनुसार डायवर्सन प्लान:-

1. जुलूस पीरगेट पहुचने पर- रायल मार्केट चैराहे से पीरगेट की ओर जाने वाने सभी मध्यम एवं भारी माल वाहक वाहन/ बीसीएलएल की बसों का  पीरगेट की ओर आवागमन परिवर्तित रहेगा। जो रायॅल मार्केट से तीन मोहरा, भोपाल टाॅकीज, नादरा बस स्टेण्ड, भारत टाॅकीज होकर आवागमन करेंगे। भोपाल टाॅकीज चैराहे से इमामबाडा की ओर आने वाले सभी मध्यम एवं भारी माल वाहक वाहन का आवागमन परिवर्तित रहेगा। जो परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर आवागमन कर सकेगें।

2. जुलूस इमामबाडा चैकी पहुचने पर-  नादरा बस स्टैण्ड से घोडा नक्कास छोटे भैया चैराहे की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन परवर्तित रहेगा । ये वाहन परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर आवागमन करेंगे ।

3. जुलूस पानी की टंकी तिराहे पहुचने पर-  आजाद मार्केट तिराहे से जुमेराती गेट की ओर सभी प्रकार के वाहनों को आवागमन परिवर्तित रहेगा । चैक बाजार से लोहा बाजार जुमेराती गेट की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन परिवर्तित रहेंगे ।

4. जुलूस रंजन पेन कार्नर सुल्तानिया रोड पहुचने पर- मोती मस्जिद तिराहे से बुधवारा जाने वाले सभी प्रकार के मध्यम एवं भारी माल वाहक वाहन का आवागमन परिवर्तित रहेगा। इसी प्रकार बुधवारा से मोती मस्जिद तिराहे जाने वाले सभी प्रकार के मध्यम एवं भारी माल वाहक वाहन का आवागमन परिवर्तित रहेगा। ये वाहन मोती मस्जिद से रेतघाट गिन्नोरी होकर आवागमन कर सकेगे। इसी प्रकार बुधवारा से गिन्नोरी रेतघाट होकर आवागमन कर सकेगे।

5. जुलूस तलैया काली मंदिर पहुचने पर-  हल्के वाहन/दुपहिया/चार पहिया वाहन- भारत टाॅकीज से लिलि टाॅकीज होकर पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा तक समस्त वाहनों का आना-जाना पूर्णत परिवर्तित रहेगा। भारत टाॅकीज से पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा की ओर आने वाले समस्त वाहन भारत टाॅकीज चैराहा, पुल बोगदा, प्रभात चैराहा, सुभाष नगर ओव्हर ब्रिज होकर, एमपी नगर एवं न्यू मार्केट होकर नये शहर की ओर जा सकेंगे।

इसी प्रकार  रेल्वे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन पुलिस कंट्रोल रूम से भारत टाॅकीज की ओर न जाकर पुलिस कंट्रोल रूम, जेल मुख्यालय, कोर्ट चैराहा, मैदा मिल, सुभाष नगर ओव्हर ब्रिज, प्रभात चैराहा होकर जा सकेंगे।

सभी भारी, मध्यम वाहन/सभी माल वाहक वाहन/बीसीएलएल की बसें- रोशनपुरा से भारत टाॅकीज की ओर जाने वाले वाहन रोशनपुरा चैराहा, अपेक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-1, बोर्ड ऑफिस, डीबी मौल, मैदा मिल, सुभाष नगर ओव्हर ब्रिज, प्रभात चैराहा होकर भारत टाॅकीज की ओर आवागमन कर सकेंगे।

इसी प्रकार भारत टाॅकीज से रोशनपुरा चैराहा की ओर जाने वोल भारत टाॅकीज, बोगदा पुल, प्रभात चैराहा, सुभाष नगर ओव्हर ब्रिज, एमपी नगर, बोर्ड ऑफिस, लिंक रोड़ नंबर-1 होकर रोशनपुरा की ओर आवागमन कर सकेंगे।

6. जुलूस खटलापुरा मंदिर पहुचने पर- पुराने मछली घर तिराहे से खटला पुरा एवं पीएचक्यू तिराहे से खटलापुरा रोड पर आवागमन परिवर्तित रहेगा। ये वाहन पुलिस कन्ट्रोल रूम तिराहा गांधी पार्क होकर आवागमन कर सकेगें।

भोपाल शहर यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात के नियमों का पालन करने एवं परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात हेल्पलाईन फोन नंबर-0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 11 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 12 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 12 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 12 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 13 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 13 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Bhopal Traffic Diversion Today: डोल ग्यारस जुलूस पर इन रूट्स से न जाएं, देखें पूरा रूट प्लान | Khabar Digital | Khabar Digital