डिंडौरी नगर परिषद ने 'मेगा सेल' पर बोला धावा…पर्यावरण संरक्षण की ओर कड़ा कदम

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

डिंडौरी नगर परिषद ने 'मेगा सेल' पर बोला धावा…पर्यावरण संरक्षण की ओर कड़ा कदम

डिंडौरी/शैलेश नामदेव/खबर डिजिटल/ डिंडौरी शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को दोहराते हुए डिंडौरी नगर परिषद इन दिनों एक्शन मोड में है। मंगलवार को नगर परिषद की टीम ने वार्ड क्रमांक 6 में आयोजित 'मेगा सेल' में औचक निरीक्षण कर प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई से व्यापारियों और मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है।

17 किलो पॉलीथिन और जुर्माना
​मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) अमित तिवारी के निर्देशन में टीम ने वार्ड 6 स्थित मेगा सेल के स्टालों की सघन जांच की। जांच के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग पाया गया। मौके से लगभग 17 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित पक्षों के विरुद्ध 1900 रुपये का चालान काटा गया और भविष्य के लिए सख्त चेतावनी दी गई।

​CMO अमित तिवारी ने दी जानकारी
​CMO अमित तिवारी ने मीडिया से चर्चा करते हुए स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशानुसार पर्यावरण की रक्षा के लिए पॉलीथिन के भंडारण, उपयोग और बिक्री पर पूर्णतः रोक है। उन्होंने कहा, "यह कार्रवाई केवल एक शुरुआत है। आने वाले दिनों में शहर के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह की निरंतर और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/seoni-paddy-procurement-scam-stones-found-warehouse-investigation/

​आम जनता और व्यापारियों से अपील
​नगर परिषद ने इस अभियान की सफलता के लिए जनता की भागीदारी को अनिवार्य बताया है। प्रशासन ने निम्नलिखित बिंदुओं पर सहयोग मांगा है:
​विकल्प चुनें: कपड़े या जूट के थैलों का उपयोग करें।
​भंडारण से बचें: व्यापारी किसी भी स्थिति में प्रतिबंधित प्लास्टिक का स्टॉक न रखें।
​जागरूकता: पर्यावरण हितैषी विकल्पों को अपनाकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में मदद करें।

https://www.youtube.com/watch?v=JBZlsGgMdqY&t=6s
शेयर करें:

संबंधित खबरें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

8 minutes ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 13 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 14 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 14 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 15 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 15 hours ago

और पढ़ें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

डिंडौरी नगर परिषद ने 'मेगा सेल' पर बोला धावा…पर्यावरण संरक्षण की ओर कड़ा कदम | Khabar Digital | Khabar Digital