डिंडोरी में बड़ा हादसा: बिजली पोल पर चढ़े युवक को लगा करंट, हालत गंभीर

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

डिंडोरी में बड़ा हादसा: बिजली पोल पर चढ़े युवक को लगा करंट, हालत गंभीर

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ ​डिंडोरी जिला मुख्यालय से लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की एक बेहद गंभीर खबर सामने आई है। यहाँ 33/11 केवी विद्युत उप केंद्र में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक युवक बुरी तरह झुलस गया। हादसे के तुरंत बाद घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 जून को सुबह लगभग 11:00 बजे जिला मुख्यालय स्थित विद्युत उप केंद्र में यह हादसा हुआ। पीड़ित युवक बिजली के पोल पर चढ़कर जंपर ठीक करने का काम कर रहा था, तभी वह अचानक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस कर नीचे गिर गया.

​इस पूरे मामले में विद्युत विभाग की एक और हैरान करने वाली कहानी सामने आ रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार , घायल युवक बिजली विभाग द्वारा अधिकृत कर्मचारी नहीं था।

​कनिष्ठ अभियंता (ग्रामीण) ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि विभाग में नमो सिंह नाम का एक आउटसोर्स कर्मचारी कार्यरत है। घायल युवक उसी आउटसोर्स कर्मी के साथ सहयोगी के तौर पर निजी रूप से काम करने आया था। विभाग ने उसे काम पर रखने या बिजली पोल पर चढ़ने की कोई आधिकारिक अनुमति नहीं दी थी।
​इस हादसे ने विद्युत विभाग के सुरक्षा दावों और निगरानी तंत्र पर बड़े गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सवाल यह है कि ​यदि युवक विभाग द्वारा अधिकृत नहीं था, तो वह इतनी कड़ी सुरक्षा वाले 33/11 केवी उप केंद्र के अंदर कैसे दाखिल हुआ। बिना शटडाउन या वरिष्ठों की सहमति के एक गैर-अधिकृत व्यक्ति को संवेदनशील बिजली पोल पर चढ़कर जंपर बनाने की अनुमति किसने दी?

यदि युवक के साथ कोई अनहोनी हो जाती, तो उसकी जान की जवाबदेही किसकी होती। ​जब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर विद्युत विभाग के एसई (SE) राजेश धुर्वे से बात की, तो उन्होंने भी माना कि यह एक बेहद गंभीर मामला है।

​एसई राजेश धुर्वे ने कहा: "निश्चित तौर पर यह एक बड़ी और गंभीर लापरवाही है। उप केंद्र के भीतर कौन काम कर रहा है और किसकी मौजूदगी है, इसकी पूरी जानकारी वहां के ज़िम्मेदार अधिकारियों और प्रभारियों को होनी चाहिए।"

​ अब देखना यह होगा कि इस हादसे के बाद विभाग के ज़िम्मेदार अधिकारियों और उस आउटसोर्स कर्मचारी पर क्या ठोस कार्रवाई की जाती है, जिसकी शह पर एक बाहरी युवक की जान जोखिम में डाली गई।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

44 minutes ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 1 hour ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 1 hour ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 2 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 2 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 2 hours ago

और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

डिंडोरी में बड़ा हादसा: बिजली पोल पर चढ़े युवक को लगा करंट, हालत गंभीर | Khabar Digital | Khabar Digital