गांव के लोगों ने कहा- मैडम आती नहीं… कलेक्टर साहब ने शिक्षिका को कर दिया निलंबित

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

गांव के लोगों ने कहा- मैडम आती नहीं… कलेक्टर साहब ने शिक्षिका को कर दिया निलंबित

डिंडौरी/ शैलेश नामदेव/ खबर डिजिटल: ​डिंडौरी जिले की शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने सख्त एक्शन लेते हुए प्राथमिक शाला भीमडोंगरी में पदस्थ सहायक शिक्षक सरिता मेरावी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

ग्रामीण बोले- "मैडम आती ही नहीं"
​
इस बड़ी कार्रवाई की पटकथा 09 जनवरी 2026 को लिखी गई, जब अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शहपुरा ने भीमडोंगरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक शिक्षक सरिता मेरावी अनुपस्थित पाई गईं। जब अधिकारियों ने उपस्थिति पंजी खंगाली और ग्रामीणों से चर्चा की, तो बेहद निराशाजनक तथ्य सामने आए। ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षिका पिछले डेढ़ महीने से स्कूल नहीं आ रही थीं, जिससे बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह ठप पड़ी थी।

यह भी पढ़ें - डिंडौरी: अवैध खनिज माफिया पर प्रशासन का कड़ा वार… समनापुर में संयुक्त कार्रवाई से दो ट्रैक्टर जब्त - Khabar Digital

​बिना बताए गायब रहना पड़ा भारी

​प्रशासनिक जांच में पाया गया कि शिक्षिका न तो कोई अवकाश लिया था और न ही किसी सक्षम अधिकारी को सूचना दी थी। इस अनाधिकृत अनुपस्थिति को विभाग ने बेहद गंभीरता से लिया है:​पेंशन नियम 1976 के तहत इसे सेवा में व्यवधान माना गया है। ​इसे मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का खुला उल्लंघन और 'गंभीर कदाचार' की श्रेणी में रखा गया है।
​
निलंबन और मुख्यालय निर्धारण

​कलेक्टर के कड़े निर्देशों के बाद सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने निलंबन आदेश जारी कर दिए। मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत की गई इस कार्रवाई के दौरान सरिता मेरावी को तत्काल प्रभाव से पद से निलंबित किया गया है। ​निलंबन काल में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय (BEO) शहपुरा तय किया गया है। ​उन्हें नियमानुसार केवल जीवन निर्वाह भत्ता ही प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें - अप्रैल में विद्यार्थियों को मिलेंगी साइकिल, श‍िक्षा मंत्री ने की घोषणा - Khabar Digital
​
कलेक्टर ने कहा - "बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं"

​डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि ग्रामीण अंचलों के स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। यदि कोई भी शिक्षक बिना सूचना के गायब रहता है या अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाह पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध इसी तरह की कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के बाद से जिले के अन्य शासकीय विभागों और स्कूलों में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें - कृषक वर्ष 2026 का शुभारंभ: CM मोहन यादव की किसानों को बड़ी सौगात - Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 1 hour ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 1 hour ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 1 hour ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 2 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 2 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 2 hours ago

और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

गांव के लोगों ने कहा- मैडम आती नहीं… कलेक्टर साहब ने शिक्षिका को कर दिया निलंबित | Khabar Digital | Khabar Digital