खबर Digital News रिपोर्टर /कटनी- जिला प्रशासन ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य श्री नरेंद्र वरखेडकर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आरोप है कि वे 29 जून को आयोजित कलेक्टर की महत्वपूर्ण समय-सीमा (टीएल) बैठक से बिना अनुमति और बिना सूचना के अनुपस्थित रहे।कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने इसे शासन के निर्देशों की अवहेलना, पदीय दायित्वों के प्रति उदासीनता और प्रशासनिक अनुशासन का उल्लंघन मानते हुए सात दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि टीएल बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और विभागीय कार्यों की समीक्षा की जाती है, इसलिए सभी विभागाध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य है। बिना सूचना अनुपस्थित रहना मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 का उल्लंघन माना गया है।कलेक्टर ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में जवाब नहीं दिया गया या स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।जिला प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि शासन की बैठकों, जनहित के मामलों और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में अब किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097









