इंदौर में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में राहुल गांधी को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, राहुल गांधी जी की जैसी समझ है, वैसा ही उन्होंने कार्यक्रम रखा। बेहतर होता कि वे पहले तथ्यों को एकत्रित करते और फिर कोई बात कहते। उन्हें NSUI के कार्यकर्ताओं से बात करने के बजाय वास्तविक विद्यार्थियों से संवाद करना चाहिए, ताकि उन्हें जमीनी हकीकत का पता चल सके। उनके नेतृत्व में कांग्रेस लगातार तीन लोकसभा चुनाव हार चुकी है। पूरे देश में कांग्रेस की मौजूदा स्थिति किसी से छिपी नहीं है। कांग्रेस लगातार अपना जनाधार खो रही है और देश कांग्रेस-मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
नीमच में एक नया चीता अभयारण्य बनाया जा रहा
मध्य प्रदेश के नीमच में एक नया चीता अभयारण्य बनाया जा रहा है। जिसमें नया चीता छोड़कर एक नई सौगात मिल रही है। मध्य प्रदेश सभी क्षेत्रों में काम कर रहा है। रोजगार परख, प्रकृति जन्य जैसे कई निर्णय किए हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मध्य प्रदेश दोनों आगे बढ़ रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में सेवा संकल्प अभियान के तहत एक माह के सेवा कार्य किया जा रहे हैं। जिसके तहत नीमच को यह सौगात मिली है।
मध्यप्रदेश के युवाओं को मिलेगा रोजगार
मध्यप्रदेश में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए हमारी सरकार निरंतर महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। IT पार्क एवं इंजीनियरिंग कैंपस के माध्यम से युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार और कौशल विकास के नए अवसर भी मिलेंगे। हमारी सरकार इंदौर और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित कर रही है। इससे प्रदेश के समग्र विकास को गति मिलेगी तथा नई तकनीक, नवाचार और उद्योगों को बढ़ावा मिलने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। साथ ही, आगामी सिंहस्थ की तैयारियों को भी गति देते हुए आवश्यक विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।









