समीक्षा बैठक में सीएम मोहन यादव ने कहा, गौपालकों को प्रोत्साहित किया जाए

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

समीक्षा बैठक में सीएम मोहन यादव ने कहा, गौपालकों को प्रोत्साहित किया जाए

भोपाल/खबर डिजिटल: मंत्रालय में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को विभिन्न विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान सीएम ने कहा कि दुग्ध उत्पादन किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। अतः मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत घरों में गौपालन को भी प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही गो-समितियों को प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि कई जिला पंचायत और जनपद पंचायत भवनों का निर्माण आकर्षक और प्रभावी तरीके से किया गया है, जो पंचायत राज संस्थाओं के लिए अनुकरणीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बड़े और बेहतर कार्य कर रहे स्व-सहायता समूहों को लघु उद्योगों तथा एमएसएमई गतिविधियों से जोड़ा जाए।

सीएम मोहन यादव ने मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना, ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, वीबी जी राम जी योजना, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा अन्य गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कहा कि व्यवस्थित ग्रामीण विकास और जनकल्याण कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पंचायतों को सशक्त बनाना आवश्यक है। शहरी एवं बड़ी ग्राम पंचायतों के विकास तथा बेहतर प्रबंधन के लिए कार्य योजना बनाई जाए। नगरों के निकट विद्यमान पंचायतों के प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाया जाये ताकि आसपास के क्षेत्र में सड़कें व अन्य अधोसंरचना व्यवस्थित रूप से विकसित हो सके।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अगले वर्ष जल गंगा संवर्धन अभियान और अधिक व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना, ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, वीबी जी राम जी योजना, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा अन्य गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, विभाग की राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह, मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ड्रोन से हो रहा ग्रामीण सड़कों की स्थिति का आंकलन

बैठक में बताया गया कि ग्रामीण सड़क विकास के अंतर्गत गुणवत्ता नियंत्रण, संधारण में प्रदेश ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत अधिकतम लंबाई की पूर्णता के लिए भी मध्यप्रदेश, पूरे देश में प्रथम रहा। प्रदेश में ड्रोन तकनीक के माध्यम से ग्रामीण सड़कों की संधारण स्थिति के आंकलन का नवाचार जारी है। वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत प्रदेश में एक लाख 24 हजार कार्यों पर 2 लाख 62 हजार मजदूर दैनिक रूप से कार्यरत हैं।

मजदूरों को 18 करोड़ 20 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रदेश के जल संरक्षण कार्यों की सराहना की। उन्होंने सीधी में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों को अनुकरणीय बताया। बैठक में बताया गया कि ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अंतर्गत प्रदेश में हिन्दी में एसओआर लागू किया गया है, जिससे पंचायत प्रतिनिधियों की तकनीकी दक्षता बढ़ी है।

10 हजार 554 ग्राम पंचायतों में आरंभ हुई ऑनलाईन सेवाएं

बैठक में जानकारी दी गई कि सभी 208 ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में वृंदावन ग्राम का चयन किया जा चुका है। तैंतीस जिलों के 135 ग्राम की पंचवर्षीय कार्य योजनाएं तैयार की गई हैं। ग्रामीणों को 10 हजार 554 ग्राम पंचायत भवनों में ऑनलाईन सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिससे 53 हजार 813 भवन अनुज्ञा जारी की गई और टैक्स तथा फीस के रूप में 3 करोड़ 81 लाख रूपए का भुगतान ऑनलाईन प्राप्त किया गया।

सोलर विलेज के पॉयलट प्रोजेक्ट के रूप में जनपद पंचायत उज्जैन की सभी 76 ग्राम पंचायतों में गतिविधियां जारी हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत दिसम्बर 2023 से वर्तमान तक प्रदेश में 19 हजार 440 करोड़ रूपए लागत के 16 लाख 20 हजार से अधिक आवास स्वीकृत हुए, जिनमें से 8 लाख 19 हजार आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। इसी प्रकार पीएम जनमन आवास योजना में दिसम्बर 2023 से स्वीकृत 1.89 लाख आवासों में से एक लाख 48 हजार आवास पूर्ण कर लिए गए हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

32 minutes ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

33 minutes ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 1 hour ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 1 hour ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 2 hours ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 2 hours ago

और पढ़ें

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

समीक्षा बैठक में सीएम मोहन यादव ने कहा, गौपालकों को प्रोत्साहित किया जाए | Khabar Digital | Khabar Digital