'बाबा' को सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, बताया - ऐसा फक्कड़ नेता कोई नहीं!

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

'बाबा' को सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, बताया - ऐसा फक्कड़ नेता कोई नहीं!

सतना/अंकित शर्मा/खबर डिजिटल/ पूर्व विधायक स्वर्गीय शंकर लाल तिवारी को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमने एक जननेता को खो दिया, जो हर दुख-सुख में जनता के बीच खड़ा रहता था। जिन्होंने अपनी जिंदगी जनता के कल्याण में निकाल दी, ऐसे स्वर्गीय शंकर लाल तिवारी थे। उन्होंने कहा कि हमने जो खोया है, वो एक मित्र थे, विंध्य के लिए ये एक बड़ी क्षति है।

'शंकर' जैसा कोई नहीं - सीएम डॉ. मोहन यादव
दिवंगत पूर्व विधायक शंकर लाल तिवारी जी के आवास पहुंच शोक संवेदना व्यक्त की परिजनों से मिले, और फिर टाउन हाल में श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री के साथ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी साथ थे, दोनों नेताओं ने स्व. सतना विधायक शंकर लाल तिवारी जी को याद किया, मुख्यमंत्री ने सतना शहर में किसी बड़े सरकारी निर्माण स्वर्गीय शंकर लाल तिवारी के नाम करने की घोषणा की। साथ ही उन्हें फक्कड़ नेता बताया, उन्होंने कहा कि जनसंघ के जमाने से शंकर लाल जी ने पार्टी के लिए संघर्ष किया, पूरा जीवन समाज कल्याण के लिए दिया, हमने एक अच्छे नेता अच्छा मित्र खोया है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/former-mla-shankarlal-tiwari-passes-away/

दिवंगत शंकरलाल तिवारी का सियासी सफर
स्वर्गीय शंकरलाल रामप्रताप तिवारी का जन्म सतना में 8 अप्रैल, 1953 को हुआ था, और रविवार 12 अक्टूबर 2025 को 72 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। उनके तीन पत्र और दो पुत्रियां है। वो इंडरमीडिएट तक पढ़े थे। उनका व्यवसाय कृषि, पत्रकारिता रहा। उन्हें अभिरूचि लेखन, गीत-गजल, बैडमिन्टन का बड़ा शौक था। वे बाल्यकाल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक थे। छात्र जीवन में विद्यार्थी परिषद के संभागीय प्रभारी और शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतना के छात्र संघ के सचिव रहे। छात्र आंदोलन में ढाई महीने की जेल यात्रा की। 1969 से भारतीय जनसंघ के सदस्य बने। शंकरलाल तिवारी 1972-73 में भारतीय युवा संघ के प्रदेश सचिव और 1973-75 में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए।1975 में जे. पी. के समग्र क्रांति आंदोलन के लिए गठित छात्र युवा संघर्ष वाहिनी के प्रांतीय सह संयोजक रहते तीन माह की जेल यात्रा की। शिमला समझौते के विरोध में एक सप्ताह की जेल काटी। आपातकाल में 19 माह मीसाबंदी थे। वे भाजपा के जिला महामंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंत्री. श्रमजीवी पत्रकार संघ, सतना के जिला महामंत्री रहे थे। दैनिक वीर अर्जुन, दिल्ली एवं दैनिक युगधर्म, जबलपुर के ब्यूरो चीफ रहे। ‘बेधड़क भारत’ समाचार पत्र का संपादन एवं प्रकाशन किया। 1984-88 में भाजपा के जिला महामंत्री, भारतीय किसान मोर्चा के संभागीय प्रभारी भी रहे। विभिन्न जन आंदोलनों में तीन सौ से अधिक बार जेल यात्रा की। सन् 2003 में पहली बार विधान सभा सदस्य निर्वाचित हुए, जोकि 2018 तक विधानसभा के सदस्य रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस