भोपाल/खबर डिजिटल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार 6 सितम्बर को सुबह 11 बजे प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत देंगे। समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम डॉ. यादव किसानों के खातों में राहत राशि का सीधा अंतरण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रभावित किसान हितग्राहियों से सीधे संवाद भी करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।
इस कार्यक्रम में संबंधित जिलों के कलेक्टर और विभागीय अधिकारी भी वर्चुअली शामिल होंगे। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक आपदाओं से फसल क्षति झेल रहे किसानों को समय पर आर्थिक मदद देना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मध्यप्रदेश: CM मोहन यादव 6 सितम्बर को किसानों के खाते में राहत राशि करेंगे ट्रांसफर
Khabar Digital Admin
0 बार पढ़ा गया









