शिक्षक दिवस: मुख्यमंत्री ने शिक्षकों के साथ छात्रों को भी दी सौगात, 14 शिक्षक सम्मानित, 55 लाख छात्रों को मिले 330 करोड़

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

शिक्षक दिवस: मुख्यमंत्री ने शिक्षकों के साथ छात्रों को भी दी सौगात, 14 शिक्षक सम्मानित, 55 लाख छात्रों को मिले 330 करोड़

भोपाल/ खबर डिजिटल/ शिक्षक दिवस (5 सितंबर) के अवसर पर आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल के नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में श्रेष्ठ कार्य करने वाले 14 शिक्षकों को सम्मानित किया। साथ ही इसी कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के 55 लाख विद्यार्थियों के बैंक खातों में कुल 330 करोड़ रुपये गणवेश की राशि ट्रांसफर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नरोन्हा प्रशासन अकादमी में दीप प्रज्ज्वलन एवं डॉ सर्व‌‌‌पल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-2025 का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें – 23 सितंबर से पहले ही 27% आरक्षण पर मोहन सरकार गम्भीर - Khabar Digital

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शिक्षकों दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस 5 सितम्बर शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों विशेष रूप से शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शिक्षकों की सीख जीवन में निर्णायक परिवर्तन लाती है। बच्चों का भविष्य गढ़ने का दायित्व शिक्षकों का है। शिक्षक बच्चों को जैसा गढ़ेगें, वैसा ही देश और प्रदेश का निर्माण होगा। गुरू हमारे लिए सर्वोपरि हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा के सम्पूर्ण प्रकटीकरण का दायित्व शिक्षकों पर है। उनके मार्गदर्शन और उनके द्वारा दी गई शिक्षा का ही परिणाम होता है कि व्यक्ति, समाज का एक जिम्मेदार नागरिक बनने के साथ ही पथ प्रदर्शन में भी सक्षम हो जाता है।

यह भी पढ़ें –  जानें आपकी राशि का भाग्य - Khabar Digital

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा विद्यार्थियों को अनुशासनपूर्वक परिश्रम और पूर्ण समर्पण के साथ शिक्षा प्राप्त करना चाहिये। इससे वे अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। अनुशासन के साथ गंभीरतापूर्वक प्राप्त की गई शिक्षा उनके जीवन को संवारने का कार्य करती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में विद्यार्थियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिये अनेक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदत्त सुविधाओं का विद्यार्थी पूरा लाभ लेकर अपने जीवन को सार्थक दिशा देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा जगत से जुड़े सभी व्यक्तियों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई दी है।

यह भी पढ़ें –  न्यायिक मजिस्ट्रेट से फिरौती मांगने वाले आरोपी को सोहागी पुलिस ने उत्तरप्रदेश से किया गिरफ्तार - Khabar Digital

https://www.youtube.com/live/DFTzjErN5vU
शेयर करें:

संबंधित खबरें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 1 hour ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 2 hours ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 2 hours ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 2 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 2 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 3 hours ago

और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

शिक्षक दिवस: मुख्यमंत्री ने शिक्षकों के साथ छात्रों को भी दी सौगात, 14 शिक्षक सम्मानित, 55 लाख छात्रों को मिले 330 करोड़ | Khabar Digital | Khabar Digital