Chanderi News: एक ही टिप्पणी से निराकृत हो रहे RTI आवेदन! साडा कॉलोनी के रिकॉर्ड पर बढ़े सवाल

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

Chanderi News: एक ही टिप्पणी से निराकृत हो रहे RTI आवेदन! साडा कॉलोनी के रिकॉर्ड पर बढ़े सवाल

Chanderi News: चंदेरी- नगर पालिका परिषद चंदेरी में सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम, 2005 के तहत मांगी जा रही सूचनाओं के निराकरण की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। उपलब्ध दस्तावेजों से सामने आया है कि विभिन्न आरटीआई आवेदनों में लगभग एक जैसी टिप्पणी लिखकर जानकारी देने से इनकार किया जा रहा है कि "मांगी गई जानकारी विशिष्ट प्रकृति की न होकर सामान्य एवं विस्तृत प्रकृति की है, इसलिए वांछित जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा सकती।"

आरटीआई आवेदक रूपेश घावरी, सीताराम अहिरवार एवं निर्मल विश्वकर्मा ने साडा (विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण) कॉलोनी के भूखंडों के आवंटन, पंजीयन, नामांतरण, बैंक खातों में जमा राशि, वित्तीय अभिलेखों एवं संबंधित शासकीय रिकॉर्ड की प्रमाणित प्रतियां मांगी थीं। आरोप है कि रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के बजाय एक जैसे जवाब देकर आवेदकों को प्रथम एवं द्वितीय अपील करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

आवेदकों का कहना है कि जब मांगी गई जानकारी शासकीय अभिलेखों में उपलब्ध है, तब उसकी प्रमाणित प्रतियां देने के बजाय एक समान प्रारूप में उत्तर देना सूचना के अधिकार अधिनियम की भावना के विपरीत है। उनका आरोप है कि इससे यह संदेश जाता है कि न तो अधिनियम के प्रावधानों का भय है और न ही वैधानिक कार्रवाई का।

मामला केवल सूचना तक सीमित नहीं है। आवेदकों का दावा है कि साडा कॉलोनी के भूखंडों के आवंटन और उनसे जुड़े वित्तीय लेन-देन में संभावित अनियमितताओं की आशंका के कारण ही अभिलेख मांगे गए थे। उनका कहना है कि यदि रिकॉर्ड सार्वजनिक नहीं किए जाते, तो शासकीय भूमि के बड़े स्तर पर बंदरबांट एवं वित्तीय अनियमितताओं की आशंकाओं की निष्पक्ष जांच प्रभावित हो सकती है। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि किसी सक्षम जांच के बाद ही हो सकेगी।

अब तक नियमानुसार कितने आवेदनों का हुआ निराकरण

अब मांग उठ रही है कि यह जांच कराई जाए कि नगर पालिका परिषद चंदेरी में अब तक कितने आरटीआई आवेदनों का निराकरण इसी प्रकार की एक जैसी टिप्पणी लिखकर किया गया है, तथा क्या यह प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से सूचना उपलब्ध कराने से बचने के लिए अपनाई जा रही है।

आवेदकों ने मध्यप्रदेश राज्य सूचना आयोग से मामले का संज्ञान लेकर जांच कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर अभिलेख सार्वजनिक किए जाते हैं तो साडा कॉलोनी के भूखंड आवंटन और उससे जुड़े वित्तीय मामलों की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 7 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 7 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 8 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 8 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 8 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 8 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस