खबर Digital News रिपोर्टर /कटनी-- यात्रियों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर कटनी में यातायात पुलिस और आरटीओ ने संयुक्त रूप से बड़ा अभियान चलाया। बसों में इमरजेंसी एग्जिट और सुरक्षा मानकों की सघन जांच के दौरान कई चौंकाने वाली लापरवाहियां सामने आईं।संयुक्त टीम ने जिले में संचालित 41 लोक परिवहन और स्कूली बसों का निरीक्षण किया। जांच में 7 बसों में इमरजेंसी एग्जिट या तो मानकों के अनुरूप नहीं मिला या उसमें गंभीर सुरक्षा खामियां पाई गईं। इसके बाद यातायात पुलिस ने तत्काल वैधानिक कार्रवाई करते हुए चालानी कार्रवाई की, वहीं आरटीओ ने इन बसों की फिटनेस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।निरीक्षण के दौरान यह भी देखा गया कि कहीं इमरजेंसी एग्जिट के सामने सीट या अन्य अवरोध तो नहीं है, जिससे दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों और स्कूली बच्चों को बाहर निकलने में परेशानी हो। सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले बस संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ आगे भी लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
"सुरक्षित परिवहन – सुरक्षित जीवन, सुरक्षित विद्यार्थी – सुरक्षित भविष्य" के संदेश के साथ पुलिस और परिवहन विभाग ने सभी बस संचालकों से सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी मो. 9131308097









