Bhopal Metro Underground: भोपाल मेट्रो की अंडरग्राउंड सुरंग ने पकड़ी रफ्तार, 60 फीट नीचे चल रहा काम

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

Bhopal Metro Underground: भोपाल मेट्रो की अंडरग्राउंड सुरंग ने पकड़ी रफ्तार, 60 फीट नीचे चल रहा काम

डेस्क। भोपाल में मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। भोपाल रेलवे स्टेशन से ऐशबाग की ओर दो टनल बोरिंग मशीन (TBM) लगातार सुरंग बनाने में जुटी हैं। दोनों मशीनें अब तक करीब 260 मीटर सुरंग तैयार कर चुकी हैं। यह पूरा कॉरिडोर जमीन से करीब 60 फीट नीचे बनाया जा रहा है।

मेट्रो अधिकारियों के अनुसार अंडरग्राउंड रूट का काम अगले डेढ़ से दो साल में पूरा होने की उम्मीद है। यह रूट घनी आबादी वाले इलाकों से होकर गुजरेगा और भोपाल रेलवे स्टेशन व नादरा बस स्टैंड जैसे प्रमुख क्षेत्रों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ेगा।

दो TBM ने मिलकर 260 मीटर सुरंग बनाई

अंडरग्राउंड कॉरिडोर के पहले चरण में दोनों TBM भोपाल रेलवे स्टेशन से ऐशबाग की तरफ आगे बढ़ रही हैं। इनमें से पहली मशीन करीब 160 मीटर, जबकि दूसरी करीब 100 मीटर सुरंग बना चुकी है।

TBM जमीन के अंदर मिट्टी को काटते हुए आगे बढ़ती है। साथ ही मशीन सुरंग के अंदर प्री-कास्ट RCC रिंग लगाती जाती है। इन रिंग की मदद से सुरंग को मजबूती मिलती है और निर्माण के दौरान उसकी संरचनात्मक स्थिरता बनी रहती है।

सुरक्षा के लिए जमीन के ऊपर भी निगरानी

अंडरग्राउंड निर्माण के दौरान आसपास के भवनों और अन्य संरचनाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। संभावित कंपन और जमीन के बैठने जैसी स्थिति पर नजर रखने के लिए इंस्ट्रूमेंटेशन और मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया गया है।

सुरंग के अंदर काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए फ्रेश एयर वेंटिलेशन और गैस मॉनिटरिंग सिस्टम भी लगाए गए हैं। गैस की नियमित जांच के साथ 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।

भोपाल में पहली बार एक साथ 2 TBM का इस्तेमाल

भोपाल मेट्रो के इस अंडरग्राउंड कॉरिडोर में पहली बार दो TBM का एक साथ इस्तेमाल किया जा रहा है। करीब 3.39 किमी लंबी सुरंग ऐशबाग से सिंधी कॉलोनी के बीच बनाई जा रही है। यह रूट भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड जैसे व्यस्त क्षेत्रों के नीचे से गुजरेगा।

अंडरग्राउंड निर्माण के लिए TBM तकनीक का इस्तेमाल इसलिए किया जा रहा है ताकि घनी आबादी वाले इलाकों में सड़क और भवनों को प्रभावित किए बिना जमीन के नीचे मेट्रो लाइन तैयार की जा सके।

30 मार्च से शुरू हुई थी सुरंग की खुदाई

अंडरग्राउंड सुरंग की खुदाई का काम 30 मार्च से शुरू हुआ था। परियोजना में भोपाल नगर निगम, PWD, रेलवे, पुलिस, स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और शहर के नागरिकों का सहयोग मिल रहा है।

सुभाषनगर से करोंद के बीच भी जारी है काम

भोपाल में एम्स से करोंद चौराहे तक ऑरेंज लाइन का निर्माण चल रहा है। सुभाषनगर से एम्स के बीच करीब 6 किमी का प्रायोरिटी कॉरिडोर तैयार हो चुका है, जहां मेट्रो सेवा चल रही है। इसके आगे सुभाषनगर से करोंद के बीच दूसरे चरण का काम जारी है। इस हिस्से में मेट्रो का कुछ हिस्सा अंडरग्राउंड भी रहेगा।

भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड पर बनेंगे अंडरग्राउंड स्टेशन

अंडरग्राउंड कॉरिडोर में भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड, दो भूमिगत स्टेशन बनाए जा रहे हैं। दोनों स्टेशनों की लंबाई करीब 180-180 मीटर होगी। TBM से तैयार होने वाली सुरंग करीब 3.39 किमी लंबी होगी। इसके बाद बड़ा बाग के पास नादरा स्टेशन से आगे करीब 143 मीटर लंबे स्लोप के जरिए मेट्रो फिर जमीन के ऊपर आ जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-bjp-niyuktiya-kisan-morcha-jiladhyaksh-mandal-adhyaksh-new-list/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Bhopal Metro Underground: भोपाल मेट्रो की अंडरग्राउंड सुरंग ने पकड़ी रफ्तार, 60 फीट नीचे चल रहा काम | Khabar Digital | Khabar Digital