भोपाल जिला कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पूर्व भाजपा सांसद के बेटे पर जज के सामने हमला, कपड़े फाड़े, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

भोपाल जिला कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पूर्व भाजपा सांसद के बेटे पर जज के सामने हमला, कपड़े फाड़े, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

​भोपाल। राजधानी के जिला कोर्ट परिसर में मंगलवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पूर्व भाजपा सांसद आलोक संजर के बेटे और पेशे से वकील अनंत संजर पर जानलेवा हमला कर दिया गया। यह पूरी घटना न्यायाधीश के सामने काउंसलिंग रूम में घटित हुई, जिससे न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

​काउंसलिंग के दौरान अचानक हमला

​मिली जानकारी के अनुसार, अनंत संजर एक पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले में काउंसलिंग के लिए कोर्ट पहुंचे थे। कार्यवाही के दौरान ही विपक्षी पक्षकार के परिजन, विद्युत भटनागर ने अचानक आपा खो दिया और अनंत पर हमला बोल दिया। आरोपी ने जज के सामने ही उन्हें जोरदार थप्पड़ मारे और उनके कपड़े फाड़ दिए। हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि अनंत की आंख के पास गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/अवैध-निर्माण-पर-बड़ी-कार्/

​थाने पहुंचे पीड़ित, मामला दर्ज

​घटना के तुरंत बाद अनंत संजर अपनी पत्नी के साथ एमपी नगर थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी विद्युत भटनागर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और कोर्ट परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

​पूर्व सांसद की प्रतिक्रिया

​इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर पूर्व सांसद आलोक संजर ने संयमित प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, हम किसी भी प्रकार का विवाद नहीं चाहते, लेकिन न्यायालय परिसर में इस तरह की हिंसा चिंताजनक है। कानून को अपना काम पूरी निष्पक्षता से करना चाहिए। इस हमले के बाद जिला कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और वकीलों ने भी इस घटना पर कड़ा रोष व्यक्त किया है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/ramnagar-drinking-water-crisis-villagers-protest-warning/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस