Congress Protest: 20 जुलाई को दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पेलेट गन चलाए जाने और इस हमले में छात्रों के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर राहुल गांधी पीड़ित छात्रों के साथ संसद मार्ग थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे।
राहुल गांधी जी के इस संघर्ष और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग के समर्थन में इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर के अध्यक्ष श्री प्रवीण सक्सेना जी के नेतृत्व में आज रोशनपुरा चौराहा, भोपाल पर कांग्रेसजनों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया।
धरने के दौरान कांग्रेसजनों ने छात्रों के साथ हुए अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की तथा पेलेट गन चलाने वाले दोषियों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई किए जाने की मांग की।
धरने में प्रमुख रूप से योगेंद्र सिंह गुड्डू चौहान, दीपचंद यादव, अभिनव बरौलिया, सोनू भाभा, अशोक मारण, टी.आर. गहलोत, कुलदीप सिंह दीपू तोमर, अजय श्रीवास्तव, सुशील प्रजापति, सोनू तोमर, प्रवीण धोलपुरे, राहुल राठौर, साजिद खान, शावर, मुजाहिद सिद्दीकी, रामराज तिवारी, रितेश सोनी, गोपिल कोतवाल, नवीन चौबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।









