बड़वारा पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान सफल, गुजरात और तमिलनाडु से दो नाबालिग बालिकाएं दस्तयाब

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बड़वारा पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान सफल, गुजरात और तमिलनाडु से दो नाबालिग बालिकाएं दस्तयाब

खबर डिजिटल कटनी-- पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़वारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में लापता हुई दो 17 वर्षीय नाबालिग बालिकाओं को गुजरात और तमिलनाडु से दस्तयाब कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद दोनों बालिकाओं को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।पुलिस के अनुसार, 21 जून 2026 को एक परिजन ने थाना बड़वारा में अपनी 17 वर्षीय बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में अपराध क्रमांक 358/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से लगातार प्रयास किए और 3 अक्टूबर को गुजरात से बालिका को दस्तयाब कर लिया।इसी तरह 20 सितंबर 2026 को दर्ज दूसरे मामले में भी 17 वर्षीय बालिका के लापता होने की शिकायत पर अपराध क्रमांक 556/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तलाश करते हुए 3 अक्टूबर को तमिलनाडु से बालिका को दस्तयाब किया।दोनों मामलों में पुलिस की कार्रवाई से परिजनों को बड़ी राहत मिली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिगों की दस्तयाबी के लिए तकनीकी संसाधनों और साइबर सेल की मदद से लगातार प्रयास किए जा रहे थे।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सउनि रघुवीर सिंह, प्रधान आरक्षक आरिफ हुसैन, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, गौरीशंकर राजपूत तथा साइबर सेल के आरक्षक शुभम गौतम की विशेष भूमिका रही। कार्रवाई एसपी अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन तथा एएसपी कमल मौर्य और डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद

8 minutes ago

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 3 hours ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 3 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 6 hours ago

और पढ़ें

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद
मध्यप्रदेश

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी
क्राइम न्यूज़

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती
नेशनल न्यूज़

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया...  हमजा जहूर का नाबाद शतक
क्रिकेट

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया... हमजा जहूर का नाबाद शतक

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

बड़वारा पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान सफल, गुजरात और तमिलनाडु से दो नाबालिग बालिकाएं दस्तयाब | Khabar Digital | Khabar Digital