राणापुर/नावेद रज़ा/खबर डिजिटल/पुलिस अधीक्षक झाबुआ डॉ. शिवदयाल सिंह के निर्देश पर जिलेभर में प्रतिबंधित चायनीज धागे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे एवं एसडीओपी झाबुआ श्रीमती रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राणापुर निरीक्षक दिनेश रावत द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
दिनांक 12 जनवरी 2026 को थाना राणापुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चायनीज धागा विक्रय करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा और उनके विरुद्ध पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबद्ध किए।
पहली कार्रवाई
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सुभाष मार्ग राणापुर में योगेश पिता रमेश जैन (40) प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंथेटिक धागा बेच रहा है। कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से—
MONOCTUR 1000 के 05 बंडल,MONOCTUR 500 के 09 बंडल,MONOCTUR 250 के 04 बंडल,POKEMON ब्रांड के 27 बंडल
कुल 45 बंडल, कीमत लगभग ₹7,950 जब्त किए गए।आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 19/2026, धारा 223(B) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
दूसरी कार्रवाई
एक अन्य सूचना पर पुलिस ने निर्मल पिता केसरलाल जैन (58) निवासी सुभाष मार्ग राणापुर के कब्जे से विभिन्न रंगों के बिना ब्रांड व ब्रांडेड चायनीज धागे—
कुल चायनीज धागा मूल्य: ₹11,850,
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दिनेश रावत, उपनिरीक्षक राहुल भिड़े, प्रधान आरक्षक जितेंद्र पुरी, गुलाबसिंह, तारा, जितेंद्र, आरक्षक दिनेश भयडिया, राकेश, एलमसिंह, केरमसिंह, महिला आरक्षक रेखा एवं संगीता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।









