मध्यप्रदेश के धार जिले के बनेड़िया गांव के विकास और स्वच्छता को लेकर ग्रामीणों ने सामूहिक पहल शुरू की है। ‘बदलाव दल बनेड़िया’ के नाम से शुरू की गई इस मुहिम के तहत गांव में विभिन्न विकास और जनसुविधा से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं।
मुहिम की शुरुआत छुट्टी पर गांव आए गोविन्द फौजी की पहल से हुई। उन्होंने युवाओं और वरिष्ठ ग्रामीणों को साथ लेकर गांव के विकास के लिए अभियान शुरू किया। इसके बाद ग्रामीणों और पंचायत के सहयोग से कई कार्य कराए गए।
गांव में नगर विश्राम का निर्माण, नालियों की सफाई और मरम्मत, सार्वजनिक चबूतरे का निर्माण, आवश्यक स्थानों पर सफाई व्यवस्था, कपड़े धोने के लिए थालों का निर्माण और पूरे गांव में स्ट्रीट लाइट लगवाने जैसे कार्य किए गए हैं। इसके अलावा गांव में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं।
महिला सुरक्षा को लेकर हरतालिका तीज की रात युवाओं द्वारा रात्रि जागरण भी किया गया। वहीं, शेष विकास कार्यों को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। इस पहल में मदन जी मंत्री, रामेश्वर जी सरपंच, गोपाल जी कामदार, राधेश्याम जी पटेल, कृष्णा जी कामदार, कल्याण जी पटेल सहित अनेक ग्रामीणों का सहयोग रहा।
साथ ही गोविन्द सिसोदिया, जसवंत सिसोदिया, अनिल चौहान, अशोक चौहान, सचिन दबंग, नारायण चौहान, रूपसिंह सोलंकी, राम चौहान, तूफान पटेल, कुलदीप सिसोदिया ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
बदलाव दल बनेड़िया ने इस पहल में सहयोग देने वाले सभी ग्रामीणों और पूरी पंचायत का आभार व्यक्त किया। विशेष रूप से एक माह की छुट्टी पर आए गोविन्द फौजी के प्रयासों की सराहना की गई, जिन्होंने युवाओं और वरिष्ठों को साथ लेकर गांव के विकास की इस मुहिम की शुरुआत की।









