इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ सामाजिक समरसता को सशक्त करने और युवाओं के खेल कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अग्रवाल समाज की सक्रिय संस्था अग्रवाल यूथ क्लब द्वारा दो दिवसीय ASPL-3 टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 20 एवं 21 दिसंबर को दशहरा मैदान, इंदौर में होगा।
नितिन अग्रवाल ने दी जानकारी
क्लब के संस्थापक नितिन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह टूर्नामेंट आईपीएल की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें अग्रवाल समाज की 16 प्रमुख टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट में विजेता टीम को ASPL-3 ट्रॉफी के साथ ₹1,01,000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, जबकि उपविजेता टीम को ₹31,000 की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

आयोजन में कई आकर्षण
आयोजन को आकर्षक एवं मनोरंजक बनाने के लिए इसमें डीजे, लाइव कमेंट्री, चीयर गर्ल्स एवं स्वल्पाहार की विशेष व्यवस्था की गई है। सभी मैचों का लाइव प्रसारण यूट्यूब पर भी किया जाएगा।
कार्यक्रम के अतिथि
आयोजन के मुख्य अतिथि महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विशेष अतिथि विधायक मालिनी गौड़, गोलू शुक्ला, पार्षद योगेश गेंदर, मृदुल अग्रवाल होंगे।
ये रहेगा मैचों का शेड्यूल
मैचों का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा—
20 दिसंबर को मुकाबले प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 4:30 बजे तक खेले जाएंगे।
वहीं 22 दिसंबर को विजेता टीमों के मैच प्रातः 7:30 से 10:30 बजे तक होंगे। इसके बाद सेमीफाइनल 11:30 से 12:30 बजे तक तथा दोपहर 2:30 बजे फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल के पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा। आयोजकों ने खेल प्रेमियों एवं समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

साउंड में सबसे बेहतर तकनीक
शहर के जाने माने जय साउंड सिस्टम ने कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए बेहतर तकनीक का इस्तेमाल किया है, जिसका आनंद भी आईपीएल की तर्ज पर दर्शक ले सकेंगे।









