Amarnath Yatra 2026: अब ‘IAF कार्ड’ से ट्रैक होगी यात्रियों की लोकेशन, जानिए पूरा सिस्टम

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Amarnath Yatra 2026: अब ‘IAF कार्ड’ से ट्रैक होगी यात्रियों की लोकेशन, जानिए पूरा सिस्टम

Amarnath Yatra 2026 को लेकर श्रद्धालुओं के बीच तैयारियां तेज हो गई हैं. बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए देशभर से लोग उत्साह के साथ यात्रा की योजना बना रहे हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर यात्रा के दौरान आतंकी हमले की धमकियों से जुड़े संदेश वायरल होने के बाद कुछ श्रद्धालुओं में चिंता जरूर देखी जा रही है, लेकिन आस्था के आगे डर कमजोर पड़ता नजर आ रहा है. अधिकांश श्रद्धालुओं का कहना है कि वे किसी भी हालत में यात्रा रद्द नहीं करेंगे. खासकर युवाओं में इस बार यात्रा को लेकर अलग ही उत्साह दिखाई दे रहा है.

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार प्रशासन ने खास व्यवस्था की है. अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को आरएफ आइडेंटिटी कार्ड यानी रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान पत्र दिए जाएंगे. यह कार्ड यात्रा शुरू होने से पहले जारी किए जाएंगे, जिससे यात्रियों की लोकेशन लगातार ट्रैक की जा सकेगी. इन कार्डों को अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा जारी किया जाएगा. माना जा रहा है कि इससे सुरक्षा एजेंसियों को यात्रियों की निगरानी करने में काफी मदद मिलेगी.

अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेंगे अनोखा पहचान पत्र

मां नर्मदा तीर्थयात्रा मंडल से जुड़े धीरज ठाकुर ने बताया कि जिन श्रद्धालुओं ने बैंक के माध्यम से पंजीकरण कराया है, उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन कार्ड दिखाने पर आरएफ कार्ड मिल जाएगा. वहीं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले यात्रियों को बायोमैट्रिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि बालटाल बेस कैंप, श्रीनगर एयरपोर्ट, पहलगाम, नीलघाट हेलीपेड, जम्मू के महाजन हॉल, गीता भवन, वैष्णवी धाम और यात्री निवास जैसे कई स्थानों से यह कार्ड प्राप्त किए जा सकेंगे.

श्रद्धालु बड़ी संख्या में जाते है अमरनाथ यात्रा

यात्रा की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं का कहना है कि धमकियों के बावजूद उनकी आस्था कमजोर नहीं हुई है. गढ़ा निवासी संदीप कोरी ने बताया कि डर का माहौल जरूर है, लेकिन उन्हें बाबा बर्फानी पर पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार वे बालटाल मार्ग से यात्रा करेंगे. वहीं विजयनगर के पीयूष का कहना है कि आतंकियों के डर से यात्रा छोड़ना सही नहीं होगा. उनका मानना है कि ऐसे समय में देश और सरकार के साथ मजबूती से खड़ा रहना जरूरी है.

अमरनाथ यात्रा पर जाने की तैयारी

जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों से इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं. अब तक करीब ढाई हजार से ज्यादा लोगों ने यात्रा के लिए पंजीकरण करा लिया है. बैंक अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में यह संख्या और तेजी से बढ़ सकती है. प्रशासन ने साफ किया है कि यात्रा के दौरान आरएफ आईडी कार्ड अनिवार्य रहेगा और जम्मू पहुंचने के बाद रजिस्ट्रेशन कार्ड दिखाकर इसे प्राप्त किया जा सकेगा. इस कार्ड में जीपीएस तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे यात्रियों की लोकेशन का पता आसानी से लगाया जा सकेगा. इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी. यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जबलपुर समेत आसपास के इलाकों से इस बार छह हजार से ज्यादा यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हो सकते हैं. पहला जत्था 29 जून को निकलने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 9 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 10 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 11 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 11 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 11 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 11 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Amarnath Yatra 2026: अब ‘IAF कार्ड’ से ट्रैक होगी यात्रियों की लोकेशन, जानिए पूरा सिस्टम | Khabar Digital | Khabar Digital