अमरपुर पुलिस चौकी पर सुनवाई न होने का आरोप, न्याय के लिए पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

अमरपुर पुलिस चौकी पर सुनवाई न होने का आरोप, न्याय के लिए पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ डिंडौरी, समनापुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले अमरपुर पुलिस क्षेत्र से खाकी की संवेदनशीलता पर सवाल उठाने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ एक ग्रामीण महिला ने स्थानीय पुलिस चौकी पर शिकायत न सुनने और दुर्व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया है। स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने से हताश पीड़िता ने न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय का दरवाजा खटखटाया है।
​
क्या है पूरा मामला?

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बीती 4 जुलाई की है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह मजदूरी का काम खत्म करके अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही एक युवक राकेश पिता प्रेम सिंह ने उसका रास्ता रोक लिया। महिला का आरोप है कि युवक ने उसके साथ न केवल गाली-गलौज की, बल्कि हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ की और उसे जमीन पर गिराने का प्रयास भी किया। जब महिला ने शोर मचाया, तो आवाज सुनकर उसका पति मौके पर पहुंच गया, जिसे देखकर आरोपी युवक वहां से भाग निकला।
​
​पीड़िता का कहना है कि इस घटना के बाद सोमवार, 6 जुलाई को वह अपने पति के साथ न्याय की आस लेकर अमरपुर पुलिस चौकी पहुंची थी। परंतु, वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उसकी एक न सुनी। महिला का आरोप है कि पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उसे और उसके पति को चौकी से डांटकर भगा दिया।

​पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि जब वे इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे थे, तभी आरोपी पक्ष के परिजनों ने गांव में ही सामाजिक स्तर पर समझौता करने का आश्वासन देकर उन्हें रोक लिया। बाद में पीड़िता को पता चला कि समझौते का झांसा देकर आरोपी पक्ष ने पुलिस से सांठगांठ कर उल्टे उनके खिलाफ ही पहले रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।

​चौकी स्तर पर कोई सुनवाई न होने और खुद को झूठे मामले में फंसता देख पीड़ित महिला मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। वहाँ उसने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेखा सिंह को लिखित आवेदन सौंपकर अपनी आपबीती सुनाई और आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेखा सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं और शिकायत पत्र को संबंधित पुलिस चौकी भेज दिया है।

​मामले पर पुलिस का पक्ष

​इस पूरे घटनाक्रम पर अमरपुर चौकी प्रभारी संतोष यादव का कुछ अलग ही बयान है। उन्होंने बताया कि ​"बीती 4 जुलाई को ही दूसरे पक्ष की ओर से उक्त महिला और उसके पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत चौकी में दर्ज कराई गई थी। महिला की तरफ से पहले कोई लिखित शिकायत नहीं आई थी। अब मामला उच्चाधिकारियों के माध्यम से हमारे पास आया है, इसलिए नियमानुसार जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।"

शेयर करें:

संबंधित खबरें

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद

22 minutes ago

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 3 hours ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 3 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 6 hours ago

और पढ़ें

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद
मध्यप्रदेश

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी
क्राइम न्यूज़

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती
नेशनल न्यूज़

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया...  हमजा जहूर का नाबाद शतक
क्रिकेट

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया... हमजा जहूर का नाबाद शतक

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

अमरपुर पुलिस चौकी पर सुनवाई न होने का आरोप, न्याय के लिए पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार | Khabar Digital | Khabar Digital