Airport Reel Ban: एयरपोर्ट पर रील बनाना पड़ सकता है भारी, नियम तोड़ने पर फ्लाइट बैन तक की कार्रवाई

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

Airport Reel Ban: एयरपोर्ट पर रील बनाना पड़ सकता है भारी, नियम तोड़ने पर फ्लाइट बैन तक की कार्रवाई

डेस्क। सोशल मीडिया पर रील और वीडियो बनाने का बढ़ता चलन अब एयरपोर्ट यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने एयरपोर्ट सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत एयरपोर्ट के कई संवेदनशील क्षेत्रों में फोटो, वीडियो और रील शूट करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

किन जगहों पर नहीं बना सकेंगे रील?

नई गाइडलाइन के अनुसार एयरपोर्ट के सिक्योरिटी होल्ड एरिया में किसी भी तरह की वीडियो रिकॉर्डिंग की अनुमति नहीं होगी। यही वह क्षेत्र है जहां CISF यात्रियों और उनके सामान की सुरक्षा जांच करती है। इसके अलावा विमान पार्किंग क्षेत्र, रनवे के आसपास और बस से विमान तक जाते समय रुककर वीडियो या रील बनाने पर भी रोक रहेगी। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि ऐसे वीडियो संवेदनशील जानकारियां सार्वजनिक कर सकते हैं।

फ्लाइट में क्या है नियम?

यात्री टेक-ऑफ, लैंडिंग या उड़ान के दौरान अपनी सीट पर बैठकर सामान्य फोटो और वीडियो ले सकते हैं। हालांकि यदि केबिन क्रू किसी भी समय रिकॉर्डिंग बंद करने या कैमरा बंद रखने का निर्देश देता है, तो उसका पालन करना अनिवार्य होगा।

उल्लंघन पर क्या होगी कार्रवाई?

यदि कोई यात्री चेतावनी के बावजूद रिकॉर्डिंग जारी रखता है या प्रतिबंधित क्षेत्रों में वीडियो बनाता है, तो उसे 'अनरूली पैसेंजर' घोषित किया जा सकता है। ऐसे मामलों में एयरलाइन और सुरक्षा एजेंसियां सख्त कार्रवाई कर सकती हैं।

डीजीसीए की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत दोषी पाए जाने पर 3 महीने से लेकर 2 साल या उससे अधिक समय तक हवाई यात्रा पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। गंभीर मामलों में कानूनी कार्रवाई के साथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त किए जा सकते हैं।

सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया फैसला

एविएशन सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि एयरपोर्ट और विमानन गतिविधियों से जुड़े संवेदनशील क्षेत्रों की तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक होने से सुरक्षा संबंधी जोखिम बढ़ सकते हैं। इसी वजह से नई गाइडलाइन लागू की गई है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा और विमानन व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/twisha-sharma-death-case-supreme-court-high-court-district-court-hearing/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 9 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 10 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 10 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 11 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 11 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 11 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Airport Reel Ban: एयरपोर्ट पर रील बनाना पड़ सकता है भारी, नियम तोड़ने पर फ्लाइट बैन तक की कार्रवाई | Khabar Digital | Khabar Digital