MP Rajya Sabha: MP राज्यसभा चुनाव से पहले गायब हुआ एक विधायक, मचा हड़कंप

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MP Rajya Sabha: MP राज्यसभा चुनाव से पहले गायब हुआ एक विधायक, मचा हड़कंप

MP Rajya Sabha: मध्य प्रदेश में 18 जून 2026 को होने जा रहे राज्यसभा की तीन सीटों के दंगल में मंगलवार को एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने दोनों प्रमुख राजनैतिक दलों की रातों की नींद उड़ा दी है। सूबे की सैलाना सीट से भारत आदिवासी पार्टी के इकलौते विधायक कमलेश्वर डोडियार अचानक गायब हो गए हैं। इतना ही नहीं उनका फोन भी बंद जा रहा है।

मीडिया की खबरों के अनुसार बीजे सोमवार शाम से ही कमलेश्वर डोडियार से संपर्क करने की कोशिशें नाकाम साबित हो रही हैं और उनके दोनों ही मोबाइल नंबर लगातार स्विच ऑफ आ रहे हैं। भाजपा द्वारा तीसरे प्रत्याशी के रूप में महेश केवट को उतारने के बाद जब हर एक वोट की कीमत हीरे जैसी हो चुकी है, ऐसे में 'बाप' विधायक का इस तरह गायब होना प्रदेश की राजनीति में किसी भूचाल से कम नहीं है।

एक-एक वोट का महा-संग्राम

दरअसल, दो सीटों पर भाजपा की जीत तय होने के बाद तीसरी सीट के लिए मुकाबला कड़ा हो गया है। कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन को जिताने के लिए विपक्षी खेमा अपने 64 विधायकों को एकजुट करने में लगा है, लेकिन अंदरखाने 14 से 15 विधायकों के टूटने की खबरों ने कांग्रेस को डरा दिया है। ऐसे में निर्दलीय और अन्य दलों के एक-एक विधायक की अहमियत आसमान छू रही है।

शाह होते ही गायब हुए विधायक

सूत्रों का दावा है कि सोमवार दोपहर तक भोपाल विधानसभा परिसर के आसपास देखे गए कमलेश्वर डोडियार शाम होते ही अचानक गायब हो गए। दोनों ही दलों के नेता लगातार उनके फोन पर संपर्क साधने की जुगत में लगे हैं, लेकिन नंबर बंद होने के चलते राजनैतिक गलियारों में कयासों का बाजार गर्म है कि कहीं उनका भी ऑपरेशन लोटस के तहत मैनेजमेंट तो नहीं हो गया।

खरीद-फरोख्त का आरोप

बीजेपी के तीसरे प्रत्याशी महेश केवट का नामांकन पत्र दाखिल कराने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव के चेहरे पर एक अलग ही आत्मविश्वास नजर आया। सीएम ने मीडिया से मुस्कुराते हुए कहा कि, हमें अपनी रणनीति और संगठन पर पूर्ण विश्वास है। 18 जून को परिणाम आने दीजिए, तीसरी सीट भी भारतीय जनता पार्टी के खाते में ही जाएगी। वही दूसरी तरफ अपनी प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का पर्चा भरवाने के बाद पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला बोला। पटवारी ने कहा कि, बीजेपी के पास संख्या बल नहीं है, वह सिर्फ सरकारी तंत्र का दबाव बनाकर और करोड़ों रुपयों की खरीद-फरोख्त के दम पर लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है। लेकिन हमारे सभी विधायक एकजुट हैं और बीजेपी के मंसूबे नाकाम होंगे।

शिफ्टिंग से पहले 'खेला'?

राजनैतिक जानकारों का मानना है कि कमलेश्वर डोडियार का अचानक गायब होना मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। कांग्रेस जहां अपने विधायकों को बचाने के लिए आरिफ मसूद और कुणाल चौधरी की निगरानी में विशेष चार्टर्ड प्लेन से तेलंगाना भेजने की अंतिम तैयारियों में जुटी थी, वहीं वोटिंग से पहले ही एक अन्य दल के विधायक का गायब हो जाना यह साफ इशारा करता है कि परदे के पीछे की स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है। अब देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या अगले कुछ घंटों में कमलेश्वर डोडियार अचानक किसी दल के दफ्तर या सीधे मुख्यमंत्री आवास पर प्रकट होते हैं, या फिर राजनैतिक कीमत बढ़ाने की सोची-समझी प्रेशर टैक्टिक्स है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 12 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 13 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 14 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 14 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 14 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 14 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

MP Rajya Sabha: MP राज्यसभा चुनाव से पहले गायब हुआ एक विधायक, मचा हड़कंप | Khabar Digital | Khabar Digital