ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत भमका में वाटरशेड महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जल यात्रा के माध्यम से दिया गया जल संरक्षण और जल संवर्धन का संदेश

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत भमका में वाटरशेड महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जल यात्रा के माध्यम से दिया गया जल संरक्षण और जल संवर्धन का संदेश


ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत भमका में वाटरशेड महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जल यात्रा के माध्यम से दिया गया जल संरक्षण और जल संवर्धन का संदेश
कटनी (13 दिसंबर) – जल है तो कल है, जल ही जीवन है… इसे व्यर्थ न बहाएं, जल बचाओ जीवन बचाओ, जल है जीवन का आधार इसके साथ न करें दुर्व्यवहार। इस प्रकार के नारे कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश एवं जिला पंचायत की सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर के मार्गदर्शन में आयोजित वाटरशेड महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम की जल यात्रा में लगाए गए। अवगत होवे कि गत दिवस ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत भमका में जन प्रतिनिधियों, स्थानीय ग्रामीण जनों, मातृशक्तियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में जल संरक्षण और जल संवर्धन का संदेश देने जल यात्रा निकली गई। स्थानीय महिलाओं ने मिट्टी के कलश रखकर, स्लोगन से लिखी तख्तियों के साथ भ्रमण किया। इस दौरान जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संतोष दुबे, उपाध्यक्ष दुर्गा पारस पटेल, विधायक प्रतिनिधि, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा विकासखंड नोडल अधिकारी तथा प्रोजेक्ट लीडर यजुवेंद्र कोरी,वाटर शेड परियोजना के जिला प्रभारी कमलेश सैनी, मीडिया प्रभारी योगेंद्र कुमार असाटी, जनपद सदस्य और सरपंच सहित सैकड़ो की संख्या में जागरूक समाज सेवियों की उपस्थित रही।
भूमि पूजन लोकार्पण एवं वृक्षारोपण
जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ एवं प्रोजेक्ट लीडर श्री कोरी ने बताया कि परियोजना क्रमांक 1 एवं 2 के अंतर्गत लगभग डेढ़ करोड़ लागत से जल संरक्षण एवं संवर्धन के तालाबों और खेत तालाब, लगभग तेरह कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोचार एवं पूजा अर्चना के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान मौजूद जनप्रतिनिधियों ने प्रकृति को हरा भरा बनाए रखने और पर्यावरण संतुलन की दृष्टि से विविध प्रकार की प्रजातियां के पौधे रोपित किए। इसके पूर्व जनपद पंचायत के सीईओ श्री कोरी एवं वाटरशेड के जिला प्रभारी श्री सैनी ने वाटरशेड महोत्सव के आयोजन को लेकर प्रकाश डाला। उन्होंने नागरिकों से पानी की एक-एक बूंद को बचा कर सुरक्षित रखने की अपील की।
नेट शेड का शुभारंभ
जनपद पंचायत की अध्यक्ष सुनीता संतोष ने रिबन काटकर ग्राम पंचायत भमका में निर्मित नेटशेड का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य मौसमी सब्जियों के बीज तैयार कर किसानों को उपलब्ध कराना है ताकि किसान बीज प्राप्त कर सब्जियों की अधिक से अधिक पैदावार कर ऊंचे दामों ने विक्रय कर आर्थिक मुनाफा कमा सके।
जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान
जनपद अध्यक्ष श्रीमती दुबे, उपाध्यक्ष श्रीमती पटेल, सीईओ श्री कोरी, वाटरशेड के जिला प्रभारी श्री सैनी द्वारा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा जल संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले जागरूक नागरिकों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो को देकर सम्मानित किया गया।
इनकी रही मौजूदगी
इस आयोजन में मेघा मौर्य,अजय केसरवानी, संतोष द्विवेदी,राहुल पंथ,शिवम यादव,
विक्रम विश्वकर्मा, शशि दिवाकर दीक्षित ,भूपेंद्र सिंह
अनुपम कुशवाहा, संतोष पाठक अभिषेक भार्गव के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद

38 minutes ago

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 3 hours ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 4 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 6 hours ago

और पढ़ें

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद
मध्यप्रदेश

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी
क्राइम न्यूज़

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती
नेशनल न्यूज़

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया...  हमजा जहूर का नाबाद शतक
क्रिकेट

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया... हमजा जहूर का नाबाद शतक

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत भमका में वाटरशेड महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जल यात्रा के माध्यम से दिया गया जल संरक्षण और जल संवर्धन का संदेश | Khabar Digital | Khabar Digital