बहोरीबंद में बिजली बिल वसूली के दौरान हंगामा, टीम से हाथापाई; पांच साल का बकाया बना विवाद का कारण

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बहोरीबंद में बिजली बिल वसूली के दौरान हंगामा, टीम से हाथापाई; पांच साल का बकाया बना विवाद का कारण

बहोरीबंद में बिजली बिल वसूली के दौरान हंगामा, टीम से हाथापाई; पांच साल का बकाया बना विवाद का कारण

कटनी/बहोरीबंद — जिले की बहोरीबंद विधानसभा के ग्राम तिलहरी में रविवार को बिजली बिल वसूली के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। मध्य प्रदेश शासन की 'समाधान योजना' के तहत उपभोक्ताओं को राहत देने और बकाया बिलों की आसान अदायगी के लिए चलाए जा रहे प्रचार-प्रसार अभियानों के बावजूद, विद्युत कंपनी की टीम को यहां उपभोक्ताओं के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। सोमवार को इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

विद्युत विभाग द्वारा हाल ही में क्षेत्र में जागरूकता रैलियां आयोजित की गई थीं, जिनका उद्देश्य उपभोक्ताओं को योजना के लाभ बताते हुए बकाया बिल समय पर जमा करने के लिए प्रेरित करना था। लेकिन जब वसूली टीम ग्राम तिलहरी पहुंची, तो कुछ ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया और देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई। ग्रामीणों ने टीम को घेरकर गाली-गलौज की, धक्का-मुक्की और हाथापाई तक की नौबत आ गई।

उपभोक्ता पर था 5 साल का बकाया बिल
घटना की पुष्टि सहायक अभियंता अभिषेक गिरवाल ने की। उनके अनुसार, विभागीय टीम के साथ कोमल काछी, नरेश काछी और नरेंद्र काछी नाम के उपभोक्ताओं ने अभद्रता की। इन तीनों पर वर्ष 2020 से कुल 7,125 रुपए का बकाया था, जिसे बार-बार नोटिस देने के बाद भी जमा नहीं किया गया। नियमानुसार वसूली के लिए पहुंची टीम के साथ न सिर्फ दुर्व्यवहार हुआ, बल्कि हाथापाई भी की गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि बकाया वसूली की कार्रवाई नियमों के तहत जारी रहेगी और किसी भी प्रकार के अवैध विरोध या दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद

34 minutes ago

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 3 hours ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 3 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 6 hours ago

और पढ़ें

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद
मध्यप्रदेश

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी
क्राइम न्यूज़

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती
नेशनल न्यूज़

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया...  हमजा जहूर का नाबाद शतक
क्रिकेट

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया... हमजा जहूर का नाबाद शतक

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

बहोरीबंद में बिजली बिल वसूली के दौरान हंगामा, टीम से हाथापाई; पांच साल का बकाया बना विवाद का कारण | Khabar Digital | Khabar Digital