खेलकूद•

ज़ूपी ने गेमिंग कम्युनिटी को बढ़ावा देने के लिए ओएनडीसी के साथ की साझेदारी

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

ज़ूपी ने गेमिंग कम्युनिटी को बढ़ावा देने के लिए ओएनडीसी के साथ की साझेदारी

ज़ूपी ने उपभोक्ता अधिग्रहण और विकसित होती गेमिंग कम्युनिटी को बढ़ावा देने के लिए ओएनडीसी के साथ की साझेदारी


गुरूग्राम: भारतीय बोर्ड गेम्स को बढ़ावा देने के प्रयास में भारत के सबसे बड़े कौशल आधारित लूडो प्लेटफॉर्म ज़ूपी ने सरकार द्वारा समर्थित ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ओएनडीसी (ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स) के साथ साझेदारी की है। जिसके द्वारा ज़ूपी के कौशल आधारित गेम्स को आम लोगों के लिए अधिक सुलभ बनाया जा सकेगा।

इस साझेदारी के तहत ज़ूपीए  प्लेटफॉर्म पर सैलर ऐप्लीकेशन के रूप में रजिस्टर्ड है, और यह अग्रणी गेमिंग कंपनी अपने लोकप्रिय गेम लुडो को ओएनडीसी के माध्यम से उपलब्ध कराएगी।

साझेदारी पर बात करते हुए दिलशेर सिंह माल्ही, संस्थापक एवं सीईओ, ज़ूपी ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि हमें ओएनडीसी के साथ जुड़ने और इनके प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने का अवसर मिला है। यह साझेदारी भारतीय गेम्स को बढ़ावा देने के हमारे प्रयासों को सशक्त बनाएगी। हम ज़िम्मेदारी के साथ इन्हें ज़ूपी और ओएनडीसी दोनों के यूज़र्स तक पहुंचा सकेंगे।’’  

यह साझेदारी प्रमुख गेम डेवलपर्स को मौजूदा एवं भावी गेमर्स के बीच ऑनलाईन गेमिंग के प्रति भरोसा बढ़ाने में मदद करेगी।

टी कोशी, एमडी एवं सीईओ- ओएनडीसी ने कहा, ‘‘ओएनडीसी, सैलर्स के लिए न्यूट्रल सिस्टम एवं डिजिटल कॉमर्स के माध्यम से प्रोडक्ट्स एवं सर्विसेज़ की व्यापक रेंज उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। भारत की सबसे बड़ी कौशल आधारित ऑनलाईन गेमिंग कंपनियों में से एक ज़ूपी के साथ साझेदारी के द्वारा, ओएनडीसी नेटवर्क को विविध डिजिटल मार्केटप्लेस को सशक्त बनाने के अवसर मिलेंगे। इससे भारत में अधिक से अधिक यूज़र्स अच्छी गुणवत्ता के एंटरटेनमेन्ट का अनुभव पा सकेंगे, साथ ही एक ही प्लेटफॉर्म के ज़रिए प्रोडक्ट्स एवं सर्विसेज़ की व्यापक रेंज का लाभ भी उठा सकेंगे।’’

कुल मिलाकर यह साझेदारी ओएनडीसी और ज़ूपी की पहुंच बढ़ाने, उपभोक्ता अधिग्रहण को बढ़ावा देने तथा बढ़ते यूज़र्स को बेहतर अनुभव प्रदान करने में कारगर साबित होगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

ज़ूपी ने गेमिंग कम्युनिटी को बढ़ावा देने के लिए ओएनडीसी के साथ की साझेदारी | Khabar Digital | Khabar Digital