खेलकूद•

Sarfaraz Khan: 2 साल बाद टेस्ट टीम में सरफराज की वापसी, सुदर्शन की जगह श्रीलंका दौरे पर मिला मौका

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

Sarfaraz Khan: 2 साल बाद टेस्ट टीम में सरफराज की वापसी, सुदर्शन की जगह श्रीलंका दौरे पर मिला मौका

Sarfaraz Khan: भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान की करीब दो साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार को साई सुदर्शन की जगह सरफराज को श्रीलंका दौरे के लिए टीम में शामिल करने की जानकारी दी। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा। सरफराज ने भारत के लिए अपना पिछला टेस्ट मैच 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला था। वह अब तक टीम इंडिया के लिए 6 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। चोटों से जूझ रही भारतीय टीम में मिडिल ऑर्डर के लिए सरफराज का अनुभव उपयोगी हो सकता है। हालांकि उन्हें प्लेइंग-11 में जगह मिलेगी या नहीं, इसका फैसला टीम मैनेजमेंट करेगा।

साई सुदर्शन की चोट के बाद टीम में आए सरफराज

साई सुदर्शन को श्रीलंका-ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के दौरान पैर के अंगूठे में चोट लगी थी। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका दौरे पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए लगातार दो शतक लगाए थे।

चोट के बाद साई सुदर्शन को बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब के लिए भेजा गया है। BCCI के अनुसार उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है और मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर नजर रख रही है।

साई की गैरमौजूदगी में टीम को टेस्ट क्रिकेट का अनुभव रखने वाले बल्लेबाज की जरूरत थी। सरफराज इस भूमिका के लिए उपयुक्त विकल्प माने गए। घरेलू क्रिकेट में लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाई थी।

2024 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था टेस्ट डेब्यू

सरफराज खान ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था। डेब्यू सीरीज में उन्होंने तेज और आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अपनी छाप छोड़ी थी। अब श्रीलंका की परिस्थितियों में टीम मैनेजमेंट उन्हें किस भूमिका में इस्तेमाल करता है, यह देखना होगा। 6 टेस्ट मैचों का अनुभव रखने वाले सरफराज के पास घरेलू क्रिकेट में भी काफी अनुभव है।

कप्तान शुभमन गिल भी हुए थे चोटिल

टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को ट्रेनिंग के दौरान दाएं हाथ की अनामिका उंगली में चोट लगी थी। इसके चलते उन्होंने श्रीलंका-11 के खिलाफ वॉर्म-अप मैच के शुरुआती दो दिन मैदान पर नहीं उतरे। हालांकि तीसरे दिन गिल ने वापसी की और यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करते हुए 44 रन बनाए। इससे टीम को उनकी फिटनेस को लेकर राहत मिली है। भारत ने यह वॉर्म-अप मुकाबला 6 विकेट से जीता था।

कई खिलाड़ियों की चोट से परेशान टीम इंडिया

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम कई खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट के कारण पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हैं। इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग की परेशानी के कारण पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। हर्षित राणा भी हैमस्ट्रिंग इंजरी से परेशान हैं। वहीं नीतीश कुमार रेड्डी और आकाश दीप की चोट ने भी टीम के विकल्पों को प्रभावित किया है।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/business/share-market-today-sensex-nifty-rises-monday-fii-dii-investment/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश
व्यापार

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश