खेलकूद•

PV Sindhu ने Virat Kohli को बताया भारतीय खेलों का प्रेरणास्रोत, बोलीं- आप जैसे लोगों से खेल जगत आगे बढ़ा

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

PV Sindhu ने Virat Kohli को बताया भारतीय खेलों का प्रेरणास्रोत, बोलीं- आप जैसे लोगों से खेल जगत आगे बढ़ा

डेस्क। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू ने स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। सिंधु ने कहा कि विराट जैसे खिलाड़ियों की वजह से ही भारतीय खेल जगत आज एक बेहतर मुकाम पर पहुंचा है। दोनों दिग्गज खिलाड़ी बेंगलुरु में एक इवेंट के दौरान मिले। इस मुलाकात के बाद सिंधु ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

सिंधु का भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट

पीवी सिंधु ने विराट कोहली के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा:

“जब भी मुझे मार्गदर्शन की जरूरत पड़ी, आप हमेशा सही सलाह और सही शब्दों के साथ मेरे साथ खड़े रहे। भारतीय खेल जगत में एक सच्चे सीनियर खिलाड़ी का इससे बेहतर उदाहरण नहीं हो सकता।”

उन्होंने आगे लिखा:

“आप दरियादिल, जमीन से जुड़े और हमेशा दूसरों को आगे बढ़ाने के लिए तैयार रहते हैं। आप जैसे लोगों की वजह से ही भारतीय खेल जगत आज बेहतर मुकाम पर है।”

BWF एथलीट कमीशन चेयरपर्सन बनीं सिंधु

हाल ही में पीवी सिंधु को (BWF) एथलीट्स कमीशन का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। इस भूमिका के साथ उन्हें BWF काउंसिल में मतदान का अधिकार भी मिला है। यह जिम्मेदारी उन्हें कोर्ट के बाहर भी खेल प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका देती है।

IPL 2026 में शानदार फॉर्म में Virat Kohli

दूसरी ओर, विराट कोहली आरसीबी के लिए IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत RCB ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। कोहली ने इस सीजन में कोलकाता के खिलाफ नाबाद शतक जड़कर टीम को महत्वपूर्ण जीत दिलाई थी।

खेल और लीडरशिप पर साझा किए विचार

विराट कोहली ने प्रदर्शन, लीडरशिप, रिकवरी, मानसिक मजबूती और भारतीय खेलों के भविष्य पर विस्तार से चर्चा की। पीवी सिंधु की यह पोस्ट न सिर्फ विराट कोहली के प्रति सम्मान दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि भारतीय खेल जगत के बड़े खिलाड़ी एक-दूसरे को किस तरह प्रेरित करते हैं।

यह खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/why-salt-is-added-in-toothpaste-benefits-for-teeth-and-gums/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी
क्राइम न्यूज़

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती
नेशनल न्यूज़

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया...  हमजा जहूर का नाबाद शतक
क्रिकेट

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया... हमजा जहूर का नाबाद शतक

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PV Sindhu ने Virat Kohli को बताया भारतीय खेलों का प्रेरणास्रोत, बोलीं- आप जैसे लोगों से खेल जगत आगे बढ़ा | Khabar Digital | Khabar Digital