खेलकूद•

IPL 2018 : आखिरी गेंद पर सनराइजर्स की रोमांचक जीत

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

IPL 2018 : आखिरी गेंद पर सनराइजर्स की रोमांचक जीत

हैदराबाद. IPL 2018 में सनराइजर्स ने मुंबई इंडियंस को एक विकेट से हरा दिया है। जीत के लिए मिले 148 रनों के लक्ष्य को सनराइजर्स ने आखिरी गेंद पर पूरा किया। आखिरी गेंद पर स्टेनलेक ने चौका जड़कर सनराइजर्स की जीत तय कर दी। ये इस सीजन में SRH की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स की शुरुआत अच्छी रही। धवन और साहा की जोड़ी ने तेजी से रन जोड़े। पहले चार ओवरों में ही टीम का स्कोर चालीस के पार पहुंच गया था। मगर इसके बाद टीम की पारी लड़खड़ा गई और एक-एक कर तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। पहले आउट होने वाले बल्लेबाज साहा रहे। वो 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आए कप्तान केन विलियमसन भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिके। वो मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर आउट हो गए।

मुश्किल घड़ी में दिया साथ
आउट होने से पहले उन्होंने 6 रन बनाए। इसके बाद मनीष पांडे भी मार्कंडेय का शिकार बने। पांचवें विकेट के रूप में शकीब आउट हुए। उन्हें भी मार्कंडेय ने बोल्ड किया। एक वक्त सनराइजर्स पर हार का खतरा मंडरा रहा था। 19वें ओवर में मुस्तफिजुर रहमान ने पहले कॉल और फिर संदीप शर्मा को आउट कर सनराइजर्स के खेमे में खलबली मचा दी। दोनों खाता तक नहीं खोल पाए। इस मुश्किल घड़ी में दीपक हूडा ने मोर्चा संभाले रखा और आखिरी ओवर में स्टेनलेक के साथ मिलकर टीम को दूसरी जीत दिला दी।

धवन भी आउट 
ये दोनों बल्लेबाज डीआरएस के जरिए आउट हुए। इसके बाद धवन भी आउट हो गए। उन्हें मार्केंडय ने अपना शिकार बनाया। इससे पहले मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। सबसे पहले आउट होने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा रहे। वो 11 रन बनाकर स्टेनलेक का शिकार बन गए। इसके बाद टीम को ईशान किशन के रूप में दूसरा झटका भी जल्दी लग गया। ईशान को कॉल ने 9 रन के स्कोर पर आउट किया।

लुईस ने 29 और पोलार्ड ने 28 रन बनाए

इससे पहले मुंबई ने पहले बल्लेबाजी की। मगर इस मैच में भी टीम की बल्लेबाज ज्यादा खास नहीं कर पाए और बीस ओवरों में महज 147 रन ही जोड़ सके। टीम के लिए लुईस ने सबसे ज्यादा 29 और पोलार्ड ने 28 रन बनाए।सनराइजर्स की तरफ से स्टेनलेक, संदीप शर्मा और सिद्धार्थ कॉल के खाते में दो-दो विकेट आए। वहीं राशिद खान को एक विकेट मिला।

इस मुकाबले के लिए SRH की टीम में एक बदलाव हुआ था। चोट की वजह से भुवनेश्वर कुमार की जगह संदीप शर्मा को प्लेइंग 11 में मौका मिला था। वहीं मुंबई इंडियंस की तरफ से हार्दिक पांड्या इस मैच में नहीं खेले। पांड्या को ऐड़ी में चोट लगी है। उनकी जगह प्रदीप सांगवान को टीम में मौका मिला था।

प्लेइंग 11:

सनराइजर्स हैदराबाद : शिखर धवन, केन विलियम्सन (कप्तान), मनीष पांडे, शाकिब उल हसन, दीपक हूडा, यूसुफ पठान, रिद्धिमान साहा, राशिद खान, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल, बेन स्टेनलेक।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, एविन लुईस, ईशान किशन, एसए यादव, प्रदीप सांगवान, क्रुणाल पांड्या, बैन कटिंग, मुस्तफिजुर रहमान, कीरोन पोलॉर्ड, मयंक मार्केंडय, जसप्रीत बुमराह।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी