खेलकूद•

INDvsAUS: कोहली ने कहा - इस हार से निराश नहीं हैं टीम

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

INDvsAUS: कोहली ने कहा - इस हार से निराश नहीं हैं टीम

ऑस्ट्रेलिया के हाथों अपने घर में वनडे सीरीज 2-3 से हारने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि टीम और खिलाड़ी इस हार से निराश नहीं हैं, लेकिन उन्होंने माना कि विश्व कप में सफल होने के लिए सही फैसले लेने की जरूरत है। कोहली ने साथ ही कहा कि विश्व कप के लिए टीम संतुलित है और सिर्फ स्थान को लेकर जद्दोजहद है। 

भारतीय क्रिकेट टीम को फिरोज शाह कोटला मैदान पर साख की लड़ाई हार गई। ऑस्ट्रेलिया ने उसे पांचवें और निणार्यक वनडे मैच में 35 रनों से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती दो मैच गंवाने के बाद भी लगातार तीन मैच जीत 3-2 से सीरीज अपने नाम की और दस साल बाद भारत में वनडे सीरीज जीतने का सम्मान हासिल किया। 

कोहली ने मैच के बाद कहा, “ईमानदारी से कहूं तो हम में से कोई भी खिलाड़ी निराश नहीं है, ना ही किसी तरह का पछतावा है। निश्चित ही जो प्रयोग किए गए, हार के लिए उनका बहाना नहीं दे सकते। विश्व कप को लेकर संभवत: एक ही स्थान के लिए हमें माथा-पच्ची करनी है अन्यथा हम अपने 11 खिलाड़ियों को लेकर अपने दिमाग में बहुत साफ है।” 

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के सामने 273 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन भारतीय टीम 50 ओवरों में सभी विकेट खोकर 237 रन ही बना सकी। कोहली ने कहा, “हमने कुछ फैसले सही नहीं लिए, उस पर हमें सोचना होगा। विश्व कप में हमें कहां जाना उस पर हम बिल्कुल साफ है। हमारा ध्यान अब सिर्फ बेहतर फैसले लेने पर है। हमारी टीम संतुलित है। विश्व कप में आगे जाने के लिए हमें बस अपने सही फैसले लेने पर ध्यान देना है।” 

ऑस्ट्रेलिया की भारत में यह 1० साल बाद पहली वनडे सीरीज जीत है। इससे पहले उसने 2009 में भारतीट टीम को उसके घर में हराया था।  कोहली ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी और कहा कि मेहमान टीम ने उसी तरह से क्रिकेट खेली जिस तरह से भारत ने ऑस्ट्रेलिया में खेली थी और ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी।


उन्होंने कहा, “ऑस्ट्रेलिया ने उसी तरह की क्रिकेट खेली, जिस तरह की हमने ऑस्ट्रेलिया में खेली। उनमें वही ऊजार् और इच्छा शक्ति थी जो ऑस्ट्रेलिया में हममे थी। उन्होंने हाथ आए मौकों को भुनाया और हम पर हावी रहे। भारत के साथ भारत में सीरीज जीतना ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत बड़ी बात है और इस जीत से उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा।” 

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी