खेलकूद•

इम्यून सिस्टम को मजबूत करेंगे ये 3 योगासन, खाने में यह करें इस्तेमाल

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

इम्यून सिस्टम को मजबूत करेंगे ये 3 योगासन, खाने में यह करें इस्तेमाल

इम्यून सिस्टम को मजबूत करेंगे ये 3 योगासन, नियमित अभ्यास से नहीं होंगे बैक्टीरिया से संक्रमित,खाने में यह करें इस्तेमाल। इम्यून सिस्टम यानी प्रतिरक्षा प्रणाली ही शरीर में बीमारियों से लड़ने और उसे दूर रखने का काम करती है। प्रतिरक्षा प्रणाली के कमजोर होने की वजह से इंसान सर्दी-जुकाम, वायरल समेत कई खतरनाक बीमारियों के चपेट में आ जाता है। एक गतिहीन जीवनशैली के कारण इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। भागदौड़ से भरी जिंदगी में इंसान को अपने ऊपर ध्यान देने का समय ही नहीं है। ऐसे में आपके दिमाग में एक ही सवाल आ रहा होगा कि अपने इम्यून सिस्टम को बूस्ट कैसे करें? योग ही एक ऐसा साधन है जो नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जिसके नियमित अभ्यास से आप अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हुए रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। इन योगासन के अभ्यास से आपको किसी तरह के वायरस से संक्रित होने का खतरी बहुत हद तक टल जाएगा।

त्रिकोणासन
त्रिकोणासन यानी त्रिभुज मुद्रा इम्यून सिस्टम के लिए सबसे अच्छे योग में से एक है। सूबह उठकर इस आसन को करना चाहिए। त्रिकोणासन के अभ्यास से भोजन पूरी तरह से पच जाता है।

भुजंगासन
भुजंगासन को कोबरा पोज भी कहा जाता है। यह आसन सूर्य नमस्कार के अभ्यास का एक हिस्सा है। इसके नियमित अभ्यास से प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर होती है।

ताड़ासन
ताड़ासन यानी माउंटेन पोज एक ऐसी मुद्रा है जिसमें कई आसन निकलते हैं। इसी वजह से इस मुद्रा को सभी योगासनों की ‘मां’ कहा जाता है। बेसिक लेवल हठ योग मुद्रा होने के कारण आप इसे दिन में कभी भी कर सकते हैं। इस आसन को कम से कम 20 सेकेंड या पांच गहरी सांसों को आयोजित करने तक अभ्यास करें।

खाने में यह करे इस्तेमाल।

 1-इस समय हल्का गर्म या गुनगुने पानी का ही करें सेवन।

2-हल्दी,जीरा,धनिया और लहसुन खाने में खाएं।

3-सुबह 1 चम्मच च्यवनप्राश का सेवन करे,शुगर पीड़ित शुगर फ्री च्यवनप्राश का सेवन करें।

4-दूध में दही डालकर पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।

5-प्रातःकाल उठने के बाद हर्बल चाय पीना लाभकारी साबित होगा।

6-गले मे खिचखिच या खांसी हो तो लौंग,चीनी और शहद में मिलाकर 2 से 3 बार दिन में सेवन करें।

7-1 चम्मच तिल्ली या फिर नारियल का तेल दिन में 2 बार मुँह में 2 मिनट तक रखने के बाद कुल्ला करें।

8-तुलसी,दालचीनी,कालीमिर्च, सोंठ,मुनक्का को मिलाकर काढ़ा बनाकर दिन में 2 बार पीने से शरीर मे स्फूर्ति बनी रहेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी