खेलकूद•

होण्डा रेसिंग इंडिया के राइडर 2024 एफआईएम एशिया रोड रेसिंग चैम्पियनशिप के पांचवें राउण्ड के लिए पहुंचे मलेशिया

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

होण्डा रेसिंग इंडिया के राइडर 2024 एफआईएम एशिया रोड रेसिंग चैम्पियनशिप के पांचवें राउण्ड के लिए पहुंचे मलेशिया

सेपांग, इंटरनेशनल सर्किट, मलेशिया: 2024 एफआईएम एशिया रोड रेसिंग चैम्पियनशिप (एआरआरसी) अपने अंतिम पड़ाव के नज़दीक पहुंच गई है, इस बीच आगामी सप्ताहान्त पर आईडेमिट्सु होण्डा रेसिंग इंडिया टीम मलेशिया के सेपांग इंटरनेशनल सर्किट में सैकण्ड लास्ट राउण्ड के लिए तैयार है।  

होण्डा के राइडरों के लिए पांचवां राउण्ड, 2024 एआरआरसी कैलेंडर में सबसे चुनौतीपूर्ण और प्रतिस्पर्धी सर्किट्स में से एक पर अपनी क्षमता को दर्शाने का सुनहरा मौका है। इंडोनेशिया में चौथा राउण्ड पूरा करने के बाद युवा राइडर कवीन क्विंटल और मोहसीन पराम्बन क्रमशः 18वें और 23वें पॉज़िशन पर हैं। टीम अपनी सीमाओं को पार करने और इस राउण्ड में अधिक पॉइन्ट्स स्कोर करने के लिए अपनी योजनाओं में सुधार ला रही है।

इस सीज़न कुल 12 पॉइन्ट्स के साथ टीम एशिया प्रोडक्शन 250सीसी (एपी250सीसी) क्लास के शेष अंतिम दो राउण्ड्स में अपना सर्वोच्च प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कवीन क्विंटल ने कहा, ‘‘सेपांग, मलेशिया में स्थित ऐसा सर्किट है जो राइडर की क्षमता और विशेषज्ञता से जुड़े हर पहलु की जांच करता है। यह फास्ट और टेकनिकल है, यहां रेस करने के लिए राइडर और मशीन के बीच सही तालमेल बनाना बहुत ज़रूरी होता है। चौथा राउण्ड मेरी योजना के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन इसने मुझे पांचवें राउण्ड के लिए प्रेरित किया है। मैं अपने परफोर्मेन्स के हर पहलु को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं ताकि हम और अधिक मजबूती के साथ मैदार पर वापसी करें। मुझंे विश्वास है कि हम इस बार हम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। होण्डा टीम से मिला सहयोग मुझे आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित करता है।’’

पांचवें राउण्ड को लेकर उत्सुक मोहसीन पराम्बन ने कहा, ‘‘चौथे राउण्ड की रेस मुश्किल थी, 23वें स्थान पर फिनिश करते हुए मैं वो परिणाम हासिल नहीं कर पाया, जिनकी मैंने उम्मीद की थी। लेकिन हार-जीत तो रेसिंग का अभिन्न हिस्सा है और इस तरह के परिणाम हमें आगे के लिए महत्वपूर्ण सबक देते हैं। सेपांग इंटरनेशनल सर्किट को लम्बे सीधे और टाईट कॉर्नर्स के लिए जाना जाता है और मैं आगामी चुनौती के लिए अपनी तकनीकों में सुधार लाने पर ध्यान दे रहा हूं। मुझे लगता है कि मैं आगामी रेस के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से ज़्यादा तैयार हूं। टीम ने भी हमें पूरा सहयोग दिया है और मैं अंतिम दो राउण्ड्स में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की पूरी कोशिश करूंगा।’’

2024 एफआईएम एशिया रोड रेसिंग चैम्पियनशिप (एआरआरसी) के बारे मेंः
एफआईएम एशिया रोड रेसिंग चैम्पियनशिप का 27वां संस्करण, एशिया की सबसे प्रतिस्पर्धी मोटरसाइकिल रोड रेसिंग चैम्पियनशिप है, जिसका आयोजन 1996 से किया जा रहा है। 2024 सीज़न में कुल छह राउण्ड हैं, जिनकी शुरूआत 15-17 मार्च 2024 के बीच चैंग इंटरनेशनल सर्किट (थाईलैण्ड) में ऑफिशियल टेस्ट और सीज़न ओपनर के साथ हुई। अप्रैल 2024 में दूसरे लैग का आयोजन चीन के झुहाई इंटरनेशनल सर्किट में किया गया। तीसरे राउण्ड का आयोजन जापान के मोबिलिटी रिज़ोर्ट मोटेगी में और चौथे राउण्ड का आयोजन इंडोनेशिया के परटामिना मंडालिका इंटरनेशनल सर्किट में हुआ। राउण्ड 5 का आयोजन सितम्बर मलेशिया के सेपांग इंटरनेशनल सर्किट में होने जा रहा है। अंतिम, छठे राउण्ड का आयोजन दिसम्बर 2024 में थाईलैण्ड में होगा।  

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

होण्डा रेसिंग इंडिया के राइडर 2024 एफआईएम एशिया रोड रेसिंग चैम्पियनशिप के पांचवें राउण्ड के लिए पहुंचे मलेशिया | Khabar Digital | Khabar Digital