खेलकूद•

FIFA World Cup 2026 Final: स्पेन या अर्जेंटीना? जानिए किस टीम पर दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ियों ने जताया भरोसा

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

FIFA World Cup 2026 Final: स्पेन या अर्जेंटीना? जानिए किस टीम पर दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ियों ने जताया भरोसा

डेस्क। फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं और खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। स्पेन लगातार छह मैच जीतकर फाइनल में पहुंचा है, जबकि मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने टूर्नामेंट में अब तक अपने सभी सात मुकाबले जीते हैं। ऐसे में दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों की नजर इस मुकाबले पर टिकी है।

रोनाल्डो और काका ने स्पेन को बताया मजबूत दावेदार

ब्राजील के पूर्व दिग्गज स्ट्राइकर रोनाल्डो का मानना है कि स्पेन इस बार विश्व चैंपियन बन सकता है। उनके अनुसार यदि स्पेन शुरुआती बढ़त बना लेता है, तो अर्जेंटीना के लिए वापसी करना मुश्किल होगा।

वहीं ब्राजील के पूर्व स्टार काका ने भी स्पेन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सेमीफाइनल में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा और उसी लय के साथ वह फाइनल भी जीत सकती है।

ज्लाटन इब्राहिमोविच ने भी स्पेन पर जताया भरोसा

स्वीडन के पूर्व स्टार ज्लाटन इब्राहिमोविच ने कहा कि स्पेन का गेंद पर नियंत्रण और संतुलित खेल उसे बढ़त दिला सकता है। उनके अनुसार स्पेन ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और फाइनल में भी मजबूत नजर आ रहा है।

ओलिवर कान ने अर्जेंटीना को माना फेवरेट

जर्मनी के पूर्व गोलकीपर ओलिवर ने मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना का समर्थन किया है। उनका कहना है कि टीम की मजबूत मानसिकता और बड़े मुकाबलों का अनुभव उसे जीत दिला सकता है।

डेविड बेकहम बोले- दोनों टीमें हैं शानदार

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड बैकहम ने किसी एक टीम को फेवरेट नहीं माना। उन्होंने कहा कि वह एक फुटबॉल प्रशंसक के तौर पर फाइनल का आनंद लेंगे। साथ ही उन्होंने लियोनल मेसी के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई और स्पेन को भी मजबूत टीम बताया।

स्पेन अपने दूसरे विश्व कप खिताब की तलाश में है, जबकि अर्जेंटीना चौथी बार ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा। ऐसे में फाइनल मुकाबले के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/sports/fifa-suspends-nepal-football-association-anfa-ban-news-2026/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश
व्यापार

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश