खेलकूद•

‘I Am Back’ कहकर गरजे रोनाल्डो, उज्बेकिस्तान के खिलाफ 2 गोल दाग रचा इतिहास

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

‘I Am Back’ कहकर गरजे रोनाल्डो, उज्बेकिस्तान के खिलाफ 2 गोल दाग रचा इतिहास

डेस्क। फीफा-2026 में पहले मुकाबले में खराब प्रदर्शन के बाद आलोचनाओं का सामना कर रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शानदार वापसी की है। उज्बेकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने दो गोल दागकर पुर्तगाल को 5-0 की बड़ी जीत दिलाई। मैच के बाद रोनाल्डो ने कैमरे की ओर देखते हुए जोर से कहा, 'I Am Back', जिसने सोशल मीडिया पर भी काफी सुर्खियां बटोरीं।

https://twitter.com/WorldCupMedia/status/2069497978839335260?s=20

6 मिनट में किया पहला गोल

पुर्तगाल ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। छठे मिनट में जाओ कैंसेलो के क्रॉस पर रोनाल्डो ने शानदार फिनिश करते हुए पहला गोल किया। इसके बाद उन्होंने हाफ टाइम से पहले दूसरा गोल भी दागा और टीम को मजबूत बढ़त दिला दी।

https://twitter.com/WorldCupMedia/status/2069477406390604128?s=20

रोनाल्डो ने रचा नया इतिहास

41 वर्षीय रोनाल्डो पर उनकी उम्र और फॉर्म को लेकर सवाल उठ रहे थे। लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दिया। इस गोल के साथ रोनाल्डो ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह फीफा विश्व कप के छह अलग-अलग संस्करणों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

‘लोग कह रहे थे कि मुझे संन्यास ले लेना चाहिए’

मैच के बाद रोनाल्डो ने कहा कि पिछला सप्ताह उनके लिए काफी मुश्किल रहा।

उन्होंने कहा,

"ऐसा लग रहा था जैसे मैं फुटबॉल से संन्यास ले चुका हूं, लेकिन मैंने धैर्य रखा क्योंकि मुझे अपनी मेहनत पर भरोसा है।" रोनाल्डो ने टीम में किसी भी तरह के मतभेद की खबरों को भी खारिज किया और कहा कि उन्हें अपने साथियों पर पूरा भरोसा था।

आलोचकों को दिया जवाब

रोनाल्डो ने कहा,

"लोग कह रहे थे कि मुझे संन्यास ले लेना चाहिए, लेकिन मैं अभी यहां हूं। बाहर की बातें होती रहती हैं, लेकिन हम उन्हें नियंत्रित नहीं कर सकते। हमारी टीम एकजुट है और हम आगे बढ़ते रहेंगे।"

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/sports/lionel-messi-becomes-highest-goal-scorer-in-football-world-cup-history/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

‘I Am Back’ कहकर गरजे रोनाल्डो, उज्बेकिस्तान के खिलाफ 2 गोल दाग रचा इतिहास | Khabar Digital | Khabar Digital