खेलकूद•

Cricket News: 8 बॉल लगातार 8 छक्के… आकाश चौधरी ने बदल दिया इतिहास

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Cricket News: 8 बॉल लगातार 8 छक्के… आकाश चौधरी ने बदल दिया इतिहास

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ रणजी ट्रॉफी 2025 के प्लेट ग्रुप के मैच में मेघालय के एक खिलाड़ी आकाश चौधरी ने इतिहास रच दिया। आकाश ने 11 गेंद पर अर्धशतक ठोंकने के साथ एक ओवर में छह छक्के भी लगाए। यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक है। इसी तरह वो रवि शास्त्री और गैरी सोबर्स के क्लब में शामिल हो गए।

रणजी ट्रॉफी मैच T-20 का तड़का
वैसे तो रणजी ट्रॉफी के मुकाबले रेड बॉल से टेस्ट फॉर्मेट में होते हैं, लेकिन मेघालय के खिलाड़ी आकाश चौधरी ने दर्शकों को T-20 का मजा दे दिया, उन्होंने 8 बॉल पर लगातार 8 छक्के लगाए और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मेघालय के खिलाड़ी आकाश चौधरी ने सूरत में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ प्लेट ग्रुप के मुकाबले में 11 गेंद पर अर्धशतक लगाते हुए फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। इतना ही नहीं इस पारी में 8 गेंद पर लगातार आठ छक्के लगाने वाले भी वो पहले बल्लेबाज भी बन गए।

आकाश चौधरी ने रचा इतिहास
आकाश चौधरी ने अपनी पारी में 14 गेंद खेलते हुए कुल 50 रन बनाए और एक भी चौका नहीं लगाते हुए 8 छक्के लगाए। उन्होंने अपनी फिफ्टी 11 गेंद पर ही पूरी कर ली थी।वहीं एक ओवर में आकाश ने छह छक्के भी लगाए। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बने। उनसे पहले रवि शास्त्री और गैरी सोबर्स ने फर्स्ट क्लास मैच के एक ओवर में छह छक्के लगाए थे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/indore-56-dukan-clean-street-food-hub-famous-food-market-history/

13 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त
आकाश चौधरी ने दुनियाभर के फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने 2012 में काउंटी के खिलाड़ी वेन व्हाइट के 12 गेंद पर अर्धशतक के रिकॉर्ड को तोड़ा। जबकि रणजी ट्रॉफी में उन्होंने 2015-16 में जम्मू कश्मीर के लिए खेलने वाले बंदीप सिंह के 15 गेंद पर अर्धशतक के रिकॉर्ड को भी तोड़ा। अब यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है जो आकाश चौधरी के नाम दर्ज हुआ।

मेघालय ने खड़ा कर दिया विशाल स्कोर
इस मैच में मेघालय ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में 628 रन 6 विकेट खोकर बनाए। मेघालय के लिए तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़े। अर्पित भटेवारा ने 207 रन की पारी खेली, तो उनके अलावा किशन लिंगदोह ने 119 और राहुल दलाल ने 144 रन की पारी खेली। अजय दुहान ने 53 रन बनाए। वहीं अंत में आकाश चौधरी ने 14 गेंद पर नाबाद 50 रन ठोंक दिए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Cricket News: 8 बॉल लगातार 8 छक्के… आकाश चौधरी ने बदल दिया इतिहास | Khabar Digital | Khabar Digital