मेष (Aries) – नौकरी में वेतन वृद्धि संभव है। अचल संपत्ति और शेयरों में लाभ के संकेत है। व्यवसायिक और पारिवारिक जिम्मेदारी सफलता से निभाएंगे। आवेगपूर्ण खर्च से बचने पर ध्यान केंद्रित करें। थकावट से बचने के लिए बीच-बीच में ब्रेक लें। प्रेम प्रकरण मे आपको या आपके साथी को बाहरी प्रभावों जैसे नापसंद करने कले परिवार, प्रतिद्वंद्वियों से लड़ना पड़ सकता है। सबंध बनाए रखना आसान नहीं होगा। रिश्ते की गोपनीयता बनाए रखें। विवाहित हैं तो बाधाओं को दूर करने केलिए दृढ संकल्प की आवश्यक्ता होगी। आवारा कुत्तों को खाना खिलाए।
शुभरंग:- हल्का नीला, मल्टीकलर
वृषभ (Taurus) –वित्तीय निर्णय लेने के संदर्भ में अभी आप अनुभवहीन हो सकते हैं। अनावश्यक कर्ज लेने से बचें। व्यापार हो या पारिवारिक आर्थिक स्थिति, पैसों का बजट बनाकर चलना आज आवश्यक है। नौकरी मे बदलाव या नया अवसर मिलने के संकेत हैं। महिलाएँ आज पार्लर, स्पा का आनन्द लेने का सोचेंगी। स्वास्थ्य अच्छा होने के संकेत है। पौष्टिक भोजन स्वस्थ जीवनशैली का आनन्द लेंगे। प्रेम संबंध को सामाजिक स्वीकृति की ओर ले जा सकते हैं। आपका जीवनसाथी समझदारी से और प्रेमपूर्ण व्यवहार करेगा। विकलांगों की सेवा करें या दान करें।
शुभ रंग :- हरा
मिथुन (Gemini) –आर्थिक सुख, धन और सफलता का आनन्द लेंगे। व्यवसाय, नौकरी में साहसी जोखिम उठाएँगे। निवेश के लिए सकारात्मक संकेत है। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। अवसरों का लाभ उठाएँ। स्वास्थ्य अच्छा रहने के लिए नियमित दिनचर्या पर ध्यान दें। अनिद्रा, सिरदर्द, खतचाप के संकेत हैं। रिश्ते में भावनात्मक दूरी, रुचि की कमी महसूस हो सकती है। आपका ध्यान प्रेम में ना होकर दूसरी जिम्मेदारियों मे ज्यादा हो सकता है। सफाईकर्मियों को दान करें।
शुभरंग:- भूरा, गहरा नीला
कर्क (Cancer) – व्यापार मे आप आज फूलदायी प्रगति की - ओर बढ़ेंगे। पिछले प्रयासों का फल मिलेगा। नए बाजारों की खोज करेंगे। यात्रा संबंधी व्यवसाय से लाभ के संकेत हैं। नौकरी में किसी काम से यात्रा संभव है। विदेशी निवेश का सोच सकते हैं। मानसिक अशांति बढ्ने के संकेत हैं। थोड़ा आराम लें। प्रेम प्रसंग में खुलकर संवाद करना हितकर होगा। अपने साथी के साथ कठोर चुभने वाले शब्द प्रयोग ना करें सिंगल्स नए रोमांचक रिश्ते मे जा सकते हैं। गाय को आलू खिलाएँ। केसर तिलक लगाएँ।
शुभ रंग:- पीला, सफेद
सिंह (Leo) –व्यापार, नौकरी में वित्तीय लक्ष्यों की प्राप्ति और कड़ी मेहनत के पुरस्कार के संकेत श्रम के फल का आनन्द लेंगे। आर्थिक समृदिध और परिवार के साथ अपनी सफलता को सेलिब्रेट करेंगे। मजबूत शारीरिक स्वास्थ्य रहेगा। सिंगल्स एक गहरे, स्नेहपूर्ण रिश्ते की शुरुवात कर सकते है। मौजूदा रिश्ते में प्यार का गहन स्तर अनुभव करेंगे। जीवन साथी के साथ प्रसन्नेता और प्रेम भरा समय व्यतीत करेंगे। जरूरतमंद महिलाओं को कपड़े दान करें। मां लक्ष्मी की पूजा करें।
शुभ रंग:- गुलाबी, चमकीला सफेद
कन्या (Virgo) – व्यापार, व्यवसाय में किसी निवेश के बारे में कुछ गलत लगे तो उससे बचना ही बेहतर है। नौकरी स्थल पर कुछ तथ्य अभी आपके सामने नहीं है इसलिए जल्दबाजी में कार्रवाई ना करें। वित्तीय अवसरों को गोपनीय रखें। कोई शारीरिक तकलीफ है तो तेजी से सुधार होगा । जुनूनी ऊर्जा के कारण आकस्मिक चोट लग सकती है। जो लोग नए प्रेम में है उन्हें साथी से धोखे की संभावना है। प्यार के प्रति दृष्टिकोण नकारात्मक हो सकता है। विवाहित स्थिति मे लंबे समय से चली आ रहे मुद्दों का अंतिम समाधान मिलेगा। गायत्री मंत्र का जाप करें। गुड़ दान करो
शुभरंग:- लाल, नारंगी
तुला (Libra) –व्यवसायिक साझेदारी सफल रहने के संकेत - हैं। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक बजट वित्तीय लक्ष्यों पर सहमति मिलेगी। | परिवार में धन प्रबंधन सफलता से करेंगे। शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम संदर्भ में अपने साथी के लिए समय निकालेंगे। करियर और प्रेम जीवन के लिए तालमेल बिठाने की कोशिश करेंगे। अविवाहित दो विकल्पों में कन्फ्यूज हो सकते हैं। दूध का सेवन करें।
शुभ रंग:- ऑफ व्हाईट, गुलाबी
वृश्चिक (Scorpio) – नौकरी, व्यापार में अत्यधिक कार्यभार हो सकता है। जरूरत से ज्यादा काम आपको थका सकता है। करिचर मे सभी जिम्मेदारियाँ आपके ऊपर ओ सकती है। बजट बनाना बिल चेक करना, निवेश संबंधी समस्याएँ सभी कार्य आपको परेशान कर सकते हैं। ओवरटाईम की स्थिति बन सकती है। इन सबका असर शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। स्पष्ट बोलना सीखें। सीमाएँ निर्धारित करें। महिलाओं को गर्भधारणा से जुड़ी समस्याओं के संकेत हैं। प्यार रिश्ते के संदर्भ में भी आज भावनात्मक रूप से अलग महसूस करेंगे। कुछ समय के लिए आपको लगेगा कि आपका साथी आपको समय नहीं दे पा रहा है, परंतु यह अस्थाई है। धैर्य से काम लो कन्याओं को मिठाई खिलाए और सूर्य देवता को जल अर्पित करें।
शुभ रंग :- हरा, हल्का पीला
धनु (Sagittarius) –वित्तीय संदर्भ में आर्थिक परेशानी का सामना करना पड सकता है। काफी मेहनत भरने पर भी धन आसानी से नहीं आऐगा। व्यवसाय करियर में कड़ी प्रतिस्पर्धा रहेगी। पदोन्नति के लिए संघर्ष करेंगे। खर्चों को लेकर परिवार के सदस्यों में विवाद संभव है। स्वास्थ्य परेशानी को नजरअंदाज ना करें। पेशेवर सलाह का पालन करें। प्रेम जीतन मे अपने रिश्ते का र्मूल्यांकन करेंगे। अविवाहित हैं तो रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए मूल्यवान चीज का त्याग करना पड़ सकता है। विवाहित रिश्ते में आपके साथी को थोड़े व्यक्तिगत समय की आवश्यकता है। भगवान गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें।
शुभ रंग:- हरा, क्रीम
मकर (Capricorn) – व्यवसाय नौकरी में उपलब्ध संसाधन पर्याप्त रहेंगे। परिवार से संबंधित वित्तीय विवाद सुलझेंगे। व्यापार में सामंजस्यपूर्ण साझेदारी रहेगी। विक्रेताओं, ग्राहकों से संबंध अच्छे बनेंगे। नौकरी में वेतन वृद्धि संभव है। अत्यधिक चिंतन स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। नया आहार, व्यायाम अपना सकते हैं। प्रेम जीवन मे अत्यधिक संघर्ष तनाव महसूस कर सकते हैं। रिश्ते का भार आपके अकेले के ऊपर आ रहा हो सकता है। रिश्ता कठिन दौर से गुजर सकता है पार्टनर के साथ जिम्मेदारियों को साझा करें। पक्षियों को गेहूँ खिलाएँ।
शुभ रंग :- केसरिया, सुनहरा
कुंभ (Aquarius) - व्यापार, नौकरी, मे अप्रत्याशित सकारात्मक समाचार आ सकता है। धन वापसी या नकदी या बोनस । रचनात्मक शौक से प्रेरित आय स्त्रोत मिल सकता है। करियर मे नया प्रस्ताव आने के संकेत हैं। बैंक ऋण की. स्वीकृति मिल सकती है। दैनिक जीवन की जिम्मेदारियो के साथ स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यक्ता है। प्रेम संदर्भ में आज साथी देवारा निराश महसूस कर सकते हैं। तीव्र मतभेद के संकेत हैं। नहाने के पानी में हल्दी डालकर स्नान करा
शुभ रंग :- पीला, सुनहरां
मीन (Pisces) - व्यापार में निवेश या बड़े वित्तीय कदम उठाने से पहले बेहतर जानकारी प्राप्त करें। पुरानी खर्च करने की आदतों को छोड़ना पड़ सकता है। आर्थिक लक्ष्यों को प्राप्त करने मे अपेक्षा से अधिक समय लग सकता है। बजट समायोजन करें। स्वास्थ्य के संदर्भ में आप अनिद्रा, चिंता, बुरे सपने आदि समस्याओं से ग्रस्त हो सकते हैं। विवाहित जीवन में किसी महत्वपूर्ण पड़ाव पर हो सकते हैं। अतीत में किए गए कचि का भुगतान करना पड़ सकता है। प्रेमी के साथ रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए परिवार की सहमति मिल सकती है। कच्चे दूध से माथे पर तिलक करें।
शुभ रंग :- सफेद, गुलाबी
मारुति टेरौट ज्योतिष केन्द्र
ज्योतिष डॉ आचार्य वैशाली हरितवाल गुरु माँ
(टेरौट कार्ड रिडर, आध्यात्मिक कान्सुलर फेस रिडर, औरा हिलर, रेकी हिलर, रत्न विशेषज्ञ)
॥ अन्तर्राष्ट्रीय ज्योतिष वास्तु सम्मेलन में मानद उपाधियों द्वारा सम्मानित एवं गोल्ड डॉ की मानद उपाधि प्राप्त
मेडिलिस्ट ज्योतिष रत्न, ज्योतिष भास्कर उपाधि द्वारा सम्मानित आज ही सम्पर्क करें:- 08830482988, 08767484927









