राजनीति•

बिहार चुनाव प्रचार में शिवराज सिंह ने बताया, RJD का फुल फार्म

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

बिहार चुनाव प्रचार में शिवराज सिंह ने बताया, RJD का फुल फार्म

नई दिल्ली/बिहार- बिहार चुनाव प्रचार में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, शुक्रवार को बिहार के दौरे पर थे। शिवराज सिंह चौहान ने यहां राज्य की दो विधानसभा सीटों बैकुण्ठपुर और गौराबौराम पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। केन्द्रीय मंत्री ने पहले गोपालगंज जिले की बैकुण्ठपुर विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद दरभंगा जिले की गौराबौराम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुजीत कुमार सिंह के समर्थन में सभा को संबोधित किया। इस दौरान शिवराज सिंह ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि, बिहार का चुनाव साधारण चुनाव नहीं है ये धर्म और अधर्म के बीच लड़ाई है। यहां आरजेडी की सरकार में अपराधी खुलेआम घूमते थे, जंगलराज में आम जनता की जिंदगी सुरक्षित नहीं थी और आज भी आरजेडी और महागठबंधन बदला नहीं है।

महागठबंधन बिहार में जंगलराज चाहता है
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महागठबंधन और आरजेडी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि, RJD और महागठबंधन अभी भी बदले नहीं हैं, शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट देकर उन्होंने अपना असली चेहरा दिखा दिया है। उन्होंने आरजेडी का फुल फॉर्म बताते हुए कहा कि, RJD का मतलब R- रंगबाज, J- जंगलराज, D- डकैती। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, महागठबंधन वाले बिहार को फिर उसी अंधेरे दौर में ले जाना चाहते हैं, जब राज्य में अपराध और गुंडागर्दी का बोलबाला था। उन्होंने कहा महागठबंधन वाले बिहार में फिर से खून की नदियाँ बहाना चाहते हैं। क्या हाल किया था तुमने बिहार का माफिया, अपराधी, गुंडे, बदमाश, आम आदमी की जिंदगी दूभर हो गई थी। वो चाहते हैं जंगलराज, लेकिन NDA चाहता है मंगलराज जहाँ जनता का मंगल और कल्याण हो।

राहुल-तेजस्वी के आधे बाराती जेल में और आधे बेल पर हैं
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, यूपीए की सरकार याद करो, जब लालू जी रेल मंत्री हुआ करते थे। उस समय नौकरी के बदले जमीन ली जाती थी। अब वही लोग कह रहे हैं कि, हर घर में नौकरी देंगे। ये पब्लिक है, सब जानती है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ऐसे बाराती हैं जिनकी आधी बारात जेल में हैं और आधी बेल पर है। पहले ही इतनी लूट की है कि, अब बच नहीं सकते। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, देश में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में सम्मान पा रहा है। उन्होंने कहा, कभी भारत का दुनिया में मान-सम्मान नहीं था, लेकिन आज मोदी जी के नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली, सम्पन्न, शक्तिशाली, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण हो रहा है। केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि, वो जंगलराज नहीं बल्कि मंगलराज के पक्ष में मतदान करें और बिहार को विकास की राह पर बनाए रखें।

हम बिहार में रामराज चाहते हैं
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, विपक्षी दल बिहार को फिर से जंगलराज की ओर ले जाना चाहते हैं, जबकि एनडीए का लक्ष्य रामराज स्थापित करना है। रामराज का मतलब है शानदार सड़केँ, किसानों के खेतों में पानी और बच्चों के लिए अच्छे स्कूल। रामराज का मतलब है हमारे बच्चे IIT, IIM में पढ़ें, रामराज का मतलब है यहाँ AIIMS जैसे अस्पताल बनें, रामराज का मतलब है गाँव में शानदार सड़केँ बनें, रामराज का मतलब है गांव में 24 घंटे बिजली आए। यही है असली रामराज है, जहाँ बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, गाँवों में शानदार सड़केँ बनें, खेतों में पानी पहुँचे, बिजली आए और बहनों के खाते में रोजगार के लिए 10 हजार रुपए सीधे जाएँ। शिवराज सिंह ने लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि, उन्होंने स्कूल भी खोले तो चरवाहा विद्यालय खोला। बिहार को चरवाहा बनाना चाहते थे और चरवाहा विद्यालय में भी घोटाला कर दिया। चारा तक खा गए, क्या-क्या दिया है इन्होंने बिहार को। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज बिहार में शिक्षा और विकास की नई रोशनी फैली है।

महागठबंधन भस्मासुर है
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि, याद रखना ये महागठबंधन नहीं महाठगबंधन हैं, ये भस्मासुर हैं। अगर गलती से भी इन्हें वरदान मिल गया, अगर वोट मिल गए तो सबसे पहले ये जनता को ही भस्म कर देंगे, छोड़ेंगे नहीं। भस्मासुर ने वरदान लेकर अपने ही मददगारों को नष्ट कर दिया, महागठबंधन भी ऐसी ही विनाशकारी नीति और व्यवहार लेकर आता है। केंद्रीय मंत्री ने जनता से अपील करते हुए कहा कि, जनता ऐसे लोगों को सत्ता में ना आने दें जो झूठे वादों के बहाने देश और राज्य के हितों को नुकसान पहुँचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि, विकास और सुशासन के लिए हमारे मतदाताओं को इनसे सावधान रहना होगा। वहीं केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि, बिहार की वोटर लिस्ट में कई गलत नाम जुड़े हुए थे और उनमें बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम भी शामिल थे। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची की शुद्धि की और गलत नाम काट दिए। अब जो भी विदेशी घुसपैठिए हैं, उन्हें चिन्हित कर बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि, विपक्षी दलों ने वोट पाने के लिए घुसपैठियों को लाभ पहुँचाया और कई जगह मतदाता सूची में अनियमितताएँ हुईं। इन मामलों में कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने साफ किया कि बिहार के रोजगार, बिहार की जनता और बिहार की धरती का अधिकार स्थानीय युवाओं और परिवारों का है और राज्य के संसाधन उनकी भलाई के लिए रहने चाहिए।

जनता की जिंदगी बदलना NDA का मकसद
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, एनडीए की राजनीति सत्ता पाने के लिए नहीं, बल्कि आम जनता की जिंदगी सुधारने के लिए है। उन्होंने कहा, गरीब हों, किसान हों, बेटा-बेटी हों, माताएं-बहनें हों, इनकी जिंदगी बदलना ही एनडीए का मकसद है। हम कुर्सी पर बैठने के लिए राजनीति नहीं करते, हमारा लक्ष्य है जनता की जिंदगी में परिवर्तन लाना। उन्होंने कहा कि, सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उत्पादन बढ़ाना है, लागत घटाना है और फसलों का उचित मूल्य दिलाना है। केंद्र सरकार एकीकृत खेती का नया मॉडल लागू कर रही है, जिससे छोटी जोत वाले किसानों को खेती के साथ 2-3 अतिरिक्त रोजगार के अवसर मिल सकें और उनकी आय स्थिर रहे। वहीं शिवराज सिंह ने कहा कि, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिहार को 10 लाख से अधिक मकान दिए गए हैं। हमारा संकल्प है कि, बिहार की धरती पर कोई गरीब कच्चे घर में नहीं रहेगा, सबको पक्का मकान मिलेगा। इसके लिए सर्वे करवाया गया है ताकि कोई भी पात्र परिवार छूट न जाए।

Today CM Mohan Program: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बिहार दौरा आज, करेंगे कई जनसभाएँ - Khabar Digital

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को ED का समन, 23 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया

Oct 16, 2026

वीडी सतीशन केरलम के सीएम होंगे: चुनाव रिजल्ट के 10 दिन बाद कांग्रेस का ऐलान, 6 बार विधायक रहे

May 14, 2026

वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वास-आधारित सुधारों का किया समर्थन, कहा- इससे मैन्युफैक्चरिंग और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

May 13, 2026

वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पश्चिम बंगाल और असम में ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी

May 7, 2026

अंबेडकर जयंती  के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री जयन्त चौधरी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ दी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि

Apr 15, 2026

बंगाल चुनाव 2026: कमल खिलाने में जुटे शिवराज, बोल - अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा

Apr 9, 2026

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी