राजनीति•

वीडी सतीशन केरलम के सीएम होंगे: चुनाव रिजल्ट के 10 दिन बाद कांग्रेस का ऐलान, 6 बार विधायक रहे

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

वीडी सतीशन केरलम के सीएम होंगे: चुनाव रिजल्ट के 10 दिन बाद कांग्रेस का ऐलान, 6 बार विधायक रहे

डेस्क।  केरलम विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के करीब 10 दिन बाद कांग्रेस ने आखिरकार मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। वीडी सतीशन को केरल का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। कांग्रेस पर्यवेक्षक मुकुल वासनिक, अजय माकन और पार्टी की केरल प्रभारी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके नाम की घोषणा की।

दिल्ली की हाईलेवल बैठक के बाद बनी सहमति

मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लेने के लिए नई दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक हुई। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी समेत कई सीनियर नेता मौजूद रहे। बैठक में लंबी चर्चा के बाद वीडी सतीशन के नाम पर सहमति बनी। इसके बाद पार्टी ने आधिकारिक तौर पर उनके नाम की घोषणा कर दी।

102 सीटों की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद की दौड़

140 सदस्यीय केरल विधानसभा में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने 102 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में वीडी सतीशन के अलावा केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला के नाम भी चर्चा में थे। अंतिम दौर की बातचीत के बाद पार्टी नेतृत्व ने सतीशन पर भरोसा जताया।

छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री पद तक का सफर

वीडी सतीशन ने छात्र राजनीति से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की थी। वह परवर विधानसभा सीट से 2001 से लगातार 6 बार विधायक चुने गए हैं। साल 2021 में उन्हें केरल विधानसभा में विपक्ष का नेता बनाया गया था। वे केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। राज्य की राजनीति में उनकी पहचान एक मुखर और प्रभावशाली नेता के रूप में रही है। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री के करुणाकरण का करीबी माना जाता है।

नाम तय होने में देरी से बढ़ी थी नाराजगी

मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में हुई देरी को लेकर विपक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधा था। वहीं पार्टी के भीतर भी असंतोष देखने को मिला। वायनाड में जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ पोस्टर लगाए गए। इनमें आरोप लगाया गया कि दोनों नेता केसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश कर रहे थे, जबकि राज्य में उनके नाम को लेकर विरोध का माहौल था।

यह खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/rahul-gandhi-mp-visit-ujjain-congress-organization-review-meeting/
शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को ED का समन, 23 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया

Oct 16, 2026

वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वास-आधारित सुधारों का किया समर्थन, कहा- इससे मैन्युफैक्चरिंग और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

May 13, 2026

वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पश्चिम बंगाल और असम में ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी

May 7, 2026

अंबेडकर जयंती  के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री जयन्त चौधरी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ दी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि

Apr 15, 2026

बंगाल चुनाव 2026: कमल खिलाने में जुटे शिवराज, बोल - अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा

Apr 9, 2026

CM Mohan Yadav Today Program: पश्चिम बंगाल विधानसभा निर्वाचन में उम्मीदवारों के नामांकन के लिए जाएंगे

Apr 1, 2026

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी