जनजातीय गौरव पर विशेष: भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

​भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं। उन्होंने बेहद कम आयु में अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों और शोषणकारी व्यवस्था के खिलाफ जो 'उलगुलान' (क्रांति) छेड़ा, उसने देश की आज़ादी की नींव को मजबूत करने का काम किया।

ब्लॉगKhabar Digital Admin
जनजातीय गौरव पर विशेष: भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

15 नवंबर का दिन न केवल जनजातीय समाज के लिए, बल्कि समूचे भारत वर्ष के लिए आत्म-स्वाभिमान, अदम्य साहस और देशभक्ति के स्मरण का दिवस है। आज धरती आबा, उलगुलान के प्रणेता भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती है। इस पावन अवसर पर मैं मध्यप्रदेश की समस्त 8 करोड़ जनता की ओर से जनजातीय नायकों के चरणों में नमन करता हूँ।

​भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं। उन्होंने बेहद कम आयु में अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों और शोषणकारी व्यवस्था के खिलाफ जो 'उलगुलान' (क्रांति) छेड़ा, उसने देश की आज़ादी की नींव को मजबूत करने का काम किया। जल, जंगल और जमीन पर जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष आज भी हम सभी को राष्ट्रसेवा और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है।

​मध्यप्रदेश जनजातीय संस्कृति और गौरव का केंद्र रहा है, जो देश का सबसे बड़ा जनजातीय आबादी वाला राज्य है। हमारे लिए भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती मनाना केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि अपनी जड़ों से जुड़ने और जनजातीय भाइयों-बहनों के जीवन को बेहतर बनाने का एक राष्ट्रीय संकल्प है।

​यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 15 नवंबर को 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में मनाने की ऐतिहासिक शुरुआत की थी। मध्यप्रदेश को यह सौभाग्य मिला था कि इस ऐतिहासिक निर्णय का साक्षी और ध्वजवाहक हमारा राज्य बना।हमारी सरकार का स्पष्ट मानना है कि जब तक हमारा जनजातीय समाज सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त नहीं होगा, तब तक मध्यप्रदेश के पूर्ण विकास की कल्पना अधूरी है। इसी दिशा में राज्य सरकार लगातार कई ऐतिहासिक कदम उठा रही है।

​हमने राज्य में पेसा कानून लागू कर जनजातीय समाज को जल, जंगल और जमीन से जुड़े निर्णयों में आत्मनिर्भर और अधिकार संपन्न बनाया है। अब गाँव की ग्राम सभाओं को ही अपने संसाधन प्रबंधित करने का पूरा अधिकार है।जनजातीय क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाने के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की श्रृंखला तैयार की जा रही है। साथ ही सिकल सेल एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चलाकर लाखों जनजातीय भाई-बहनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाकर उपचारित भी किया गया है।

​भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना और टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना जैसी पहलों के माध्यम से जनजातीय युवाओं को अपने पैर पर खड़े होने के लिए आर्थिक सहायता और प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

​टंट्या भील, भीमा नायक, राजा शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह और रानी दुर्गावती जैसी महान हस्तियों के बलिदान और योगदान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए उनके स्मारकों और संग्रहालयों का निर्माण करसांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण किया है।भगवान बिरसा मुंडा जी ने जिस समृद्ध, आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी समाज का सपना देखा था, उसे साकार करना ही हमारी सरकार का परम उद्देश्य है।

​आइए, इस जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम अपने जनजातीय समाज के गौरव, उनकी सांस्कृतिक विरासत और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

​जय हिंद! जय मध्यप्रदेश!जय जोहार!

(लेखक डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं)

संबंधित खबरें

और पढ़ें

अमृत 2.0 में गड़बड़ी की 
आहट, अब भोपाल की समिति खोलेगी डिंडौरी की फाइलें
मध्यप्रदेश

अमृत 2.0 में गड़बड़ी की आहट, अब भोपाल की समिति खोलेगी डिंडौरी की फाइलें

CM मोहन यादव ने कहा, पिछले तीन सालों में इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स में 200 से ज्यादा पदक जीत चुके खिलाड़ी
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, पिछले तीन सालों में इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स में 200 से ज्यादा पदक जीत चुके खिलाड़ी

World Toilet Day: इंदौर में 100 से ज्यादा सार्वजनिक शौचालयों पर जल संरक्षण का संदेश, महापौर ने शुरू किया बकेट वॉटर चैलेंज
मध्यप्रदेश

World Toilet Day: इंदौर में 100 से ज्यादा सार्वजनिक शौचालयों पर जल संरक्षण का संदेश, महापौर ने शुरू किया बकेट वॉटर चैलेंज

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का होगा समाधान, जमीनी सुझावों से सुधरेगी सेवाओं की गुणवत्ता
मध्यप्रदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का होगा समाधान, जमीनी सुझावों से सुधरेगी सेवाओं की गुणवत्ता

Omkareshwar Panchkroshi Yatra: 20 नवंबर से शुरू होगी पांच दिवसीय पंचक्रोशी यात्रा, 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना
मध्यप्रदेश

Omkareshwar Panchkroshi Yatra: 20 नवंबर से शुरू होगी पांच दिवसीय पंचक्रोशी यात्रा, 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

‘माइंड इफ आई रैम्बल?’ में जीवन, रिश्तों और संवेदनशीलता के महत्व को किया गया अभिव्यक्त
मध्यप्रदेश

‘माइंड इफ आई रैम्बल?’ में जीवन, रिश्तों और संवेदनशीलता के महत्व को किया गया अभिव्यक्त

दिल्ली में फिर Form 7 के दुरुपयोग का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने दिए चुनाव आयोग को जांच के निर्देश
दिल्ली

दिल्ली में फिर Form 7 के दुरुपयोग का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने दिए चुनाव आयोग को जांच के निर्देश

प्रमुख अभियंता देवड़ा के संरक्षण में नियमों को ठेंगा बता जल संसाधन विभाग केवलारी में पदस्थ है रवींद्र सोनी
मध्यप्रदेश

प्रमुख अभियंता देवड़ा के संरक्षण में नियमों को ठेंगा बता जल संसाधन विभाग केवलारी में पदस्थ है रवींद्र सोनी

Yuzvendra Chahal Record: युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने
क्रिकेट

Yuzvendra Chahal Record: युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने