कलेक्ट्रेट में माह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्रगीत-राष्ट्रगान का आयोजन

शाजापुर/आदित्य शर्मा। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में  माह के प्रथम कार्य दिवस 1 अप्रैल को कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन में सभी शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम, राष्ट्रगान जन-गण-मन एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया। इसके पूर्व कार्यक्रम में एडीएम बी.एस.सोंलकी ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया।

इस अवसर पर एडीएम बी.एस.सोंलकी ने बताया कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उन्हें पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ दें। समाज के विकास में आप सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का बहुत बड़ा योगदान है। सभी अधिकारी-कर्मचारीगण अपने कार्यों व दायित्वों का निर्वहन पूरी पारदर्शिता, जिम्मेदारी और हमारे पास जो आये उसका काम सेवा के भाव से संवेदनशीलता के साथ करने की बात कहीं।

इस अवसर पर एसडीएम सुश्री मनीषा वास्कले, जिला कोषालय अधिकारी जी.एल.गुवाटिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास सुश्री नीलम चौहान, तहसीलदार श्रीमती मधु नायक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कलेक्ट्रेट नाजीर जयंत बघेलवार ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिला अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment