गायें बीच सड़क पर ही क्यों बैठती हैं?, जानिए इसके पीछे के रोचक तथ्य

Cow Sit In Mid Road : आपने जानवरों को सड़क के बीच में बैठे देखा होगा। ऐसा सबसे ज्यादा गाय करती है। कई बार तो ऐसा होता है कि गायें झुंड बनाकर सड़क के बीचो बीच बैठ जाती हैं। ऐसे में वहां निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर गायें सड़क के बीचों बीच बैठना क्यों पसंद करती हैं? ज्यादातर लोगों को इस बारे में नहीं पता होगा। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि गायें ऐसा क्यों करती है।

इस कारण से बीच सड़क बैठती हैं गायें

दरअसल, जानवरों को सबसे ज्यादा परेशानी मक्खियों और कीड़ों से होती है। इससे बचने के लिए जानवर अपनी पूंछ का सहारा लेते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि गाय सड़क या डिवाइडर पर इसलिए बैठती हैं ताकि उन्हें अपनी पूंछ न हिलानी पड़े और वे मक्खियों और कीड़ों से बची रहें। क्योंकि तेज रफ्तार ट्रैफिक के कारण मक्खियां और कीड़े जानवर के शरीर से दूर रहते हैं।

बरसात के मौसम में ज्यादातर गायें ऐसा करती हैं

आपने जानवरों को ज्यादातर बरसात के मौसम में ऐसा करते हुए देखा होगा। क्योंकि उस समय सड़कें साफ होती हैं जबकि अन्य जगहों पर कीचड़ होते हैं। जहां मक्खियां और कीड़े पनपते हैं। ऐसे में जानवर बीच सड़क बैठकर अपने आप को सहज महसूस करते हैं। हालांकि कई बार इनकी वजह से हादसे भी हो जाते हैं। उनकी जान का भी खतरा बना रहता है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment