भारत•

चीनी के दाम में बड़ी गिरावट, दिल्ली से मुंबई तक बदले रेट, देखें आपके शहर का भाव

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

चीनी के दाम में बड़ी गिरावट, दिल्ली से मुंबई तक बदले रेट, देखें आपके शहर का भाव

त्योहारी सीजन के बीच चीनी की कीमतों में गिरावट ने आम लोगों को कुछ राहत दी है. पिछले करीब 15 दिनों में कई बड़े शहरों में चीनी के रिटेल रेट लगभग 10 रुपये प्रति किलो तक कम हुए हैं. हालांकि, मौजूदा कीमतें अभी भी पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले ज्यादा बनी हुई हैं.

चीनीमंडी के आंकड़ों के मुताबिक, हालिया तेजी के दौरान कुछ जगहों पर चीनी के दाम 72 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए थे. अब इसमें गिरावट आई है और कुछ बाजारों में कीमत करीब 52 रुपये प्रति किलो तक आ गई है. हालांकि, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और अन्य बड़े शहरों में रिटेल भाव अभी भी करीब 60 रुपये प्रति किलो के आसपास बने हुए हैं.

बड़े शहरों में कितना सस्ता हुआ चीनी का रेट

दिल्ली में चीनी का भाव 61 रुपये से घटकर 60 रुपये प्रति किलो हो गया है. कानपुर और रायपुर में कीमत 62 रुपये से कम होकर 60 रुपये पहुंच गई है. मुंबई, रांची, कोलकाता और हैदराबाद में भी चीनी करीब 60 रुपये प्रति किलो बिक रही है.

वहीं गुवाहाटी में रेट 62 रुपये से घटकर 61 रुपये प्रति किलो रह गया है. चेन्नई में भी चीनी के भाव में कमी आई है और कीमत 63 रुपये से घटकर 61 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है.

थोक बाजार में भी दिखी गिरावट

रिटेल के साथ-साथ चीनी के थोक बाजार में भी भाव नरम पड़े हैं. दिल्ली में चीनी की कीमत 5650 रुपये से घटकर 5350 रुपये प्रति क्विंटल हो गई. कानपुर में यह रेट 5400 रुपये और रायपुर में करीब 4900 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया.

मुंबई में थोक कीमत 4950 रुपये, रांची में 5200 रुपये और कोलकाता में 5250 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास रही. गुवाहाटी में भाव 5300 रुपये, हैदराबाद में 5000 रुपये और चेन्नई में करीब 5500 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया.

चीनी सस्ती हुई, लेकिन गुड़ के दाम अब भी ऊंचे

जहां चीनी के दाम में कमी आई है, वहीं गुड़ की कीमतों में फिलहाल राहत नहीं दिख रही है. बाजार में गुड़ का भाव करीब 74 रुपये प्रति किलो के आसपास बना हुआ है.

ट्रेडर्स के अनुसार, चीनी और गुड़ की कीमतों के बीच इतना बड़ा अंतर आमतौर पर देखने को नहीं मिलता. उनका कहना है कि सरकार के कुछ कदमों के बाद चीनी के भाव में नरमी आई है, लेकिन त्योहारों की मजबूत मांग और सीमित सप्लाई के कारण गुड़ की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं. इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना है कि निकट भविष्य में गुड़ के दाम में बड़ी गिरावट की संभावना कम है.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद
मध्यप्रदेश

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी
क्राइम न्यूज़

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती
नेशनल न्यूज़

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया...  हमजा जहूर का नाबाद शतक
क्रिकेट

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया... हमजा जहूर का नाबाद शतक

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

चीनी के दाम में बड़ी गिरावट, दिल्ली से मुंबई तक बदले रेट, देखें आपके शहर का भाव | Khabar Digital | Khabar Digital