भारत•

Shyopur News : गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद, दो गुटों में चाकूबाजी… चार युवक घायल

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Shyopur News : गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद, दो गुटों में चाकूबाजी… चार युवक घायल

श्योपुर/ धीरज बालोठिया/ खबर डिजिटल/ शहर के रसक पट्टी ग्राउंड के पास दो गुटों में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान चाकूबाजी हो गई जिसमें चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार दोपहर 12 बजे की है। घायलों में से एक युवक को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है, जबकि एक अन्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गर्लफ्रेंड को लेकर हुई बहस
रेलवे फाटक निवासी दर्शन पांचाल (19) ने बताया कि उसके दोस्त संदीप गुर्जर ने फोन कर बताया कि कुछ लोग उसे पीट रहे हैं। सूचना मिलने पर दर्शन अपने दोस्तों देवराज तोमर और सौरभ भदौरिया के साथ मौके पर पहुंचा। वहां प्रदीप जाट अपने साथियों अभिषेक सुमन, दीपक जागा, हर्ष जैन, सागर मल्होत्रा, आदर्श जाट और दो-तीन अन्य युवकों के साथ मौजूद था। ये सभी संदीप से उसकी गर्लफ्रेंड को लेकर बहस कर रहे थे।

आरोपियों ने मिलकर चाकू और लाठी-मुक्कों से किया हमला
जब दर्शन और उसके साथियों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर सभी आरोपियों ने मिलकर चाकू और लाठी-मुक्कों से हमला कर दिया। अभिषेक सुमन ने सौरभ के सीने में चाकू मारा, जबकि प्रदीप जाट ने उसके कान पर वार किया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/minister-govind-singh-rajput-friend-justice-sc-sharma-revelation/

हादसे में 4 लोग घायल
संदीप गुर्जर के माथे पर भी चाकू से गंभीर चोट पहुंचाई गई। दर्शन और देवराज पर भी चाकू और मुक्कों से हमला किया गया, जिससे वे घायल हो गए। घटना के दौरान लक्की तोमर और ललित गुर्जर ने बीच-बचाव कर युवकों को बचाया। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने सौरभ की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर कर दिया, जबकि संदीप को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। घायल दर्शन पांचाल और देवराज तोमर ने थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Shyopur News : गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद, दो गुटों में चाकूबाजी… चार युवक घायल | Khabar Digital | Khabar Digital