भारत•

सागर में 'पर्पल फेयर' का आयोजन.. दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण का काम

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

सागर में 'पर्पल फेयर' का आयोजन.. दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण का काम

सागर/हर्षित पाण्डेय/खबर डिजिटल/ सर्वोक्त क्षेत्रीय कौशल विकास पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र (सीआरसी) भोपाल तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा बुधवार को महाकवि पद्माकर सभागार, सागर में “पर्पल फेयर" का आयोजन जिला प्रशासन सागर के सहयोग से किया गया। इस मेले का उद्देश्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा में शामिल करते हुए उनके सर्वांगीण विकास, स्वावलंबन एवं आत्मसम्मान को प्रोत्साहित करना है।

ये रहे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विवेक के.वी. मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सागर. धनसिंह यादव, संयुक्त संचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सागर, डॉ. इन्द्र भूषण कुमार, सहायक प्राध्यापक चिकित्सा मनोविज्ञान, कुषुम कुमार वर्मा, सहायक प्राध्यापक (वाक - श्रवण) एवं पर्पल फेयर समन्यवक, सी आर सी भोपाल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती मां को माल्यार्पण के साथ किया गया।

दिव्यांगजनों के पुनर्वास की बात
कार्यक्रम के शुभारंभ के उपरांत के डॉ. इन्द्र भूषण कुमार ने उनके सम्बोधन में सीआरसी भोपाल का संक्षिप्त परिचय देते हुए कहा कि यह केंद्र मध्य भारत में विगत 25 वर्षो से दिव्यांगजनों के पुनर्वास कार्य करता आ रहा है। इस केंद्र में सभी 21 प्रकार की दिव्यांगताओं हेतु विभिन्न प्रकार की सेवाएँ, उपचार और सहायक उपकरणों का भारत सरकार की एडीप योजना के तहत निशुल्क वितरण किया जाता है। सी आर सी भोपाल में दिव्यांगता के क्षेत्र में मानव संसाधन विकास की पूर्ति हेतु विभिन्न दीर्घावधि डिप्लोमा एवं पोस्ट ग्रेजुएट स्तर के पाठ्यक्रम संचालित है। ये सभी पाठ्यक्रम रोजगार मुखी होने के साथ साथ मध्य भारत में दिव्यांगता पुनर्वास के क्षेत्र विषय विशेषज्ञो की कमी की पूर्ति करता है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/chhindwara-leopard-with-two-cubs-forest-department-alert/

मुख्य अतिथि ने किया संबोधित
मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि “पर्पल फेयर जैसे आयोजन दिव्यांगजनों की प्रतिभा, क्षमता एवं आत्मविश्वास को पहचान दिलाने के साथ-साथ समाज में समान अवसरों की भावना को भी सशक्त करते हैं।” उन्होने कहा कि यह बड़े गर्व का विषय है कि आज केंद्र और राज्य शासन दिव्यांगजनो के सशक्तिकरण में बहुत सारे कार्यक्रम एवं योजनाएं चला रही है।

दिव्यांगजनों ने दी अलग-अलग प्रस्तुतियां
इस पर्पल फेयर मे सागर जिले के 50 से अधिक दिव्यांगजनों ने अलग-अलग प्रस्तुतियां दी जिसमें नृत्य गायन एकल प्रस्तुतियां एवं सामूहिक प्रस्तुतियां सम्मिलित रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिव्यांगजनों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेले में सभी दिव्यांग प्रस्तुति देने वाले लाभार्थियो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस पर्पल फेयर में कुल 400 के करीब लाभार्थियों ने सहभागिता की और लगभग 15 शासकीय एवं अशासकीय संगठनो ने अपने अपने क्रियाक्लापों की प्रदशनी लगाई और लाभार्थियो एवं आंगुतको को महत्वपूर्ण जनकारी प्रदान की गई।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

सागर में 'पर्पल फेयर' का आयोजन.. दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण का काम | Khabar Digital | Khabar Digital