नई दिल्ली/खबर डिजिटल/ रितिका चोपड़ा भारतीय पत्रकार हैं और लंबे समय से राजनीति, शासन, शिक्षा, सार्वजनिक नीति और चुनाव आयोग से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग कर रही हैं। वह वर्तमान में द इंडियन एक्सप्रेस से जुड़ी हैं। इंडियन एक्सप्रेस की प्रोफाइल के मुताबिक, उन्होंने 2006 में पत्रकारिता की शुरुआत की और 2015 में द इंडियन एक्सप्रेस से जुड़ीं।
कोलकाता से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर
रितिका चोपड़ा का जन्म कोलकाता में हुआ। उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता से मास कम्युनिकेशन और वीडियोग्राफी में स्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता के शुरुआती दौर में उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ काम किया। इसके बाद 2007 में दिल्ली पहुंचकर राजनीति, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग की। वह मेल टुडे और द इकोनॉमिक टाइम्स से भी जुड़ी रहीं। 2015 में रितिका चोपड़ा ने द इंडियन एक्सप्रेस ज्वाइन किया। यहां उन्होंने केंद्र सरकार, शिक्षा, सार्वजनिक नीति और निर्वाचन आयोग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार रिपोर्टिंग की। इंडियन एक्सप्रेस की वर्तमान प्रोफाइल के अनुसार, वह पहले नेशनल ब्यूरो (गवर्नमेंट) की प्रमुख और नेशनल एजुकेशन एडिटर की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।
चुनाव आयोग पर खोजी रिपोर्टिंग से चर्चा में
सितंबर 2026 में रितिका चोपड़ा की रिपोर्टिंग एक बार फिर चर्चा में आई। 23 सितंबर 2026 को द इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित एक खोजी रिपोर्ट में दावा किया गया कि निर्वाचन आयोग के दो चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 महीनों के दौरान आयोग के कुछ फैसलों और प्रक्रियाओं पर कम से कम 14 बार रिकॉर्ड पर आपत्ति दर्ज की। रिपोर्ट में मतदाता सूची के संशोधन और अन्य चुनावी प्रक्रियाओं से जुड़े मुद्दों का उल्लेख किया गया है। इस रिपोर्ट के बाद निर्वाचन आयोग की आंतरिक कार्यप्रणाली और चुनावी सूची संशोधन को लेकर सार्वजनिक बहस भी तेज हुई। यह रिपोर्ट रितिका चोपड़ा की खोजी श्रृंखला का हिस्सा थी।
Special News: मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के चुनाव को लेकर राहुल का दावा… ‘इलेक्शन को किया था प्रभावित’
पत्रकारिता के लिए मिले प्रमुख सम्मान
रितिका चोपड़ा को पत्रकारिता में उनके काम के लिए कई पुरस्कार मिल चुके हैं। द इंडियन एक्सप्रेस की प्रोफाइल के अनुसार उन्हें 2018 में UNFPA-Laadli Media Award, 2021 में Ramnath Goenka Excellence in Journalism Award और 2022 में International Press Institute (IPI) India Award for Excellence in Journalism मिला। इसके अलावा, 2024 में उन्हें स्वतंत्र पत्रकार ग्रीष्मा कुथार के साथ संयुक्त रूप से Chameli Devi Jain Award for Outstanding Woman Media Person of the Year दिया गया। यह सम्मान उनकी शिक्षा और सरकारी नीतियों से जुड़ी खोजी रिपोर्टिंग के लिए दिया गया था।
अन्य प्रमुख प्रमुख पुरस्कार
UNFPA-Laadli Media Award — 2018
Ramnath Goenka Excellence in Journalism Award — 2021
International Press Institute (IPI) India Award for Excellence in Journalism — 2022
Chameli Devi Jain Award for Outstanding Woman Media Person of the Year — 2024, ग्रीष्मा कुथार के साथ संयुक्त रूप से
चर्चा में रितिका चोपड़ा
रितिका चोपड़ा की पत्रकारिता का प्रमुख फोकस राजनीति, शासन, शिक्षा, चुनाव आयोग और सार्वजनिक नीति से जुड़े विषय रहे हैं। उनकी रिपोर्टिंग में खोजी पत्रकारिता और संस्थागत प्रक्रियाओं की पड़ताल प्रमुख रूप से दिखाई देती है। वर्तमान में चुनाव आयोग पर उनकी रिपोर्टिंग का लोहा माना जा रहा है।
Stock Market News: शेयर बाजार में आया भूचाल… निवेशकों के खरबों रुपए डूबे!







